×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की.

Author
25 Mar 2026
( Updated: 25 Mar 2026
02:05 PM )
नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Image Credits: IANS
Advertisement

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी. 

पीएम मोदी से मिले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.''

Advertisement

इस दौरान राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी ने मां दुर्गा की प्रतिमा भी भेंट की. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया.

सीएम भजनलाल ने शेयर की तस्वीरे 

पीएम मोदी से मुलाकात के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में लिखा, ''आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर राजस्थान के सर्वांगीण विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया. उनकी दूरदर्शी सोच और स्पष्ट दिशा-निर्देश हमें एक समृद्ध राजस्थान के निर्माण की राह दिखाते हैं.''

उन्होंने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री जी का राजस्थान की जनता के प्रति अटूट स्नेह और उनका दूरदर्शी मार्गदर्शन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसके संबल से राजस्थान आज विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है, और इसी प्रेरणा से विकसित राजस्थान का संकल्प पूर्ण करते हुए प्रदेश का हर नागरिक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगा."

Advertisement

मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्र के सातवें दिन देशवासियों की दी शुभकामनाएं

सीएम भजनलाल शर्मा ने चैत्र नवरात्र के सातवें दिन देशवासियों की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, ''मां दुर्गा के नौ रूप केवल आस्था नहीं, बल्कि शक्ति, साहस और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं. इसी प्रेरणा को संकल्प बनाकर राजस्थान सरकार नारी सशक्तीकरण का नया स्वर्णिम अध्याय रच रही है, जहां हर नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के साथ आगे बढ़ रही है.''

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात की.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें