×
जिस पर देशकरता है भरोसा

RG कर रेप और मर्डर केस, CM बनते ही सुवेंदु ने लिया कड़ा एक्शन, पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन IPS ऑफिसर सस्पेंड

RG कर मामले में न्याय की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन IPS अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

Author
15 May 2026
( Updated: 15 May 2026
07:26 PM )
RG कर रेप और मर्डर केस, CM बनते ही सुवेंदु ने लिया कड़ा एक्शन, पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन IPS ऑफिसर सस्पेंड
Image Source: IANS/Kuntal Chakrabarty
Advertisement

बंगाल में सत्ता परिवर्तन और नई सरकार के कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बहुचर्चित आरजी कर मामले में कड़ा रुख अपनाया है. राज्य सचिवालय 'नवान्न' में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है.

इन अधिकारियों को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रदेश के तीन वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों विनीत गोयल, इन्दिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement

न्याय की दिशा में CM सुवेंदु का कड़ा संदेश

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाएगी. उन्होंने कहा, ‘आरजी कर मामले में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा. विनीत गोयल और अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है’.

सुवेंदु के कदम से राजनीतिक हलचल तेज

यह भी पढ़ें

बता दें कि हालिया विधानसभा चुनावों में आरजी कर पीड़िता की मां ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की. चुनावी अभियान के दौरान यह मुद्दा केंद्र बिंदु बना रहा. मुख्यमंत्री पहले ही इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच के लिए एक विशेष आयोग के गठन का संकेत दे चुके हैं, जिसकी औपचारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें