×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- BJP-अकाली दल ने घर-घर पहुंचाया नशा, अमित शाह को मांगनी होगी माफी

अरविंद केजरीवाल ने BJP और अकाली दल पर पंजाब में नशा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मान सरकार तस्करों पर नकेल कस रही है, जबकि भाजपा शासित गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से निकली भारी मात्रा में ड्रग्स पर केंद्र मौन है.

Author
29 Mar 2026
( Updated: 29 Mar 2026
10:12 PM )
केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- BJP-अकाली दल ने घर-घर पहुंचाया नशा, अमित शाह को मांगनी होगी माफी
Social_Media
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचाने के लिए लोगों से माफी मांगने की मांग की है. उन्होंने अमित शाह से कहा कि आपकी पार्टी भाजपा और अकाली दल की सरकार ने ही पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचाया था।. आज आप किस मुंह से नशा मुक्त पंजाब की बात कर रहे हैं? आज भगवंत मान की सरकार भाजपा-अकाली दल सरकार में नशा के दोषी मंत्रियों को जेल भेज रही है और उन्हें उनके गुनाहों की सजा मिल रही है. हमारी सरकार जनता के साथ मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है. अकाली और भाजपा के काले दौर को पंजाब न भूला है, न भूलेगा, न माफ करेगा.
 
केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को घेरा

रविवार को अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री के नशा मुक्त पंजाब बनाने वाले बयान की वीडियो क्लिप एक्स पर साझा कर कहा कि अमित शाह जी, पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचाने के लिए आपको तो पंजाब के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए. भाजपा– अकाली दल के काले दौर को लोग भूले नहीं हैं, जब अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर मंत्रियों के घरों में पनाह लेते थे, पेडलर्स को पुलिस गाड़ियों और हथियारबंद सुरक्षा के साथ पूरे राज्य में घुमा कर नशा घर-घर पहुंचाया जाता था. आज आप किस मुँह से नशा मुक्त पंजाब की बात कर रहे हैं?

केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हम उस दौर के दोषी मंत्रियों को जेल भेज रहे हैं, उन्हें उनके गुनाहों की सजा मिल रही है. आज पंजाब में आपकी सरकार का इंतज़ार जनता को नहीं है, बल्कि उन बड़े-बड़े नशा कारोबारियों को है, जिन्हें हमारी सरकार की सख्ती के बाद राज्य छोड़कर भागना पड़ा.

मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स कांड और गिरफ्तारी पर सवाल

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह से कहा कि अगर आपको नशे की इतनी ही चिंता है तो पहले गुजरात में अपना “डबल इंजन” क्यों नहीं चलाते? मुंद्रा पोर्ट से 20,000 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई थी, आपने पोर्ट के मालिक को जेल में क्यों नहीं डाला? उन्होंने कैग की रिपोर्ट कहा कि कैग रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में चूहे पुलिस कस्टडी से 2300 किलो ड्रग्स खा गए. क्या ये यकीन करने वाली बात है? जाहिर है कि पुलिस कस्टडी से वो चोरी करके बाजार में बेच दी गई और लाखों घर बर्बाद कर दिए गए. 

केजरीवाल की सलाह- पहले गुजरात संभालें अमित शाह

यह भी पढ़ें

अंत में अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सलाह देते हुए कहा कि पहले गुजरात संभालिए, फिर पंजाब की बात कीजिए. पंजाब में भगवंत मान की सरकार जनता के साथ मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है. अकाली-बीजेपी के काले दौर को पंजाब न भूला है, न भूलेगा, न माफ करेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें