'AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'- शुभेंदु अधिकारी ने कसी कमर, पुलिस और उपद्रवियों को दी सख्त चेतावनी, बंगाल में नमाज बैन पर बवाल
Shubhendu Adhikari: भीड़ ने नारेबाजी की और पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPF ) पर पथराव किया. इस झड़प में कम से कम 10 जवान घायल हुए और पुलिस ने अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है..
Follow Us:
Shubhendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार को पार्क सर्कस इलाके में भारी हंगामा हुआ. इस इलाके में सड़क पर नमाज पढ़ने पर लगी पाबंदी और अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए. भीड़ ने नारेबाजी की और पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPF ) पर पथराव किया. इस झड़प में कम से कम 10 जवान घायल हुए और पुलिस ने अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है..
पुलिस और सीएम की सख्त कार्रवाई
हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने इलाके में कड़ी कार्रवाई की. घायल जवानों से मिलने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी खुद पहुंचे. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी तरह की पत्थरबाजी और गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे उसका नाम धार्मिक आंदोलन क्यों न हो. मुख्यमंत्री ने कश्मीर का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि वहां जैसी पत्थरबाजी खत्म हो गई है, अब बंगाल में भी इसे हर हाल में खत्म किया जाएगा. इसके साथ ही पार्क सर्कस और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और केंद्रीय बलों की गश्त बढ़ा दी गई है.
"पहले पुलिसकर्मी घायल होते थे और पुलिस मंत्री एक एसी कमरे में बैठकर यह सब देखते रहते थे,वो दिन अब बीत गए, अब बंगाल में गुंडागर्दी का अंत होगा।
हम इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे,अशांति फैलाने वालों को भी यह संदेश जाना चाहिए कि यह सरकार कार्रवाई करेगी"
सुवेन्दु अधिकारी🔥 pic.twitter.com/2G0TGdTi6D— ocean jain (@ocjain4) May 18, 2026Advertisement
क्या हुआ था घटनास्थल पर?
सरकार ने हाल ही में सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा दी थी और अजान, ईद पर कुर्बानी जैसी चीज़ों के लिए नई गाइडलाइन्स भी जारी की थीं. इसी के विरोध में लोग पार्क सर्कस सेवन पॉइंट क्रॉसिंग पर जमा हुए. यह कोलकाता का एक व्यस्त चौराहा है.
भीड़ ने सड़क जाम कर दी और नारेबाजी शुरू कर दी. जब पुलिस ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, तो हालात बेकाबू हो गए. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और केंद्रीय बलों की बसों और सरकारी वाहनों पर पत्थर फेंके. पुलिस ने स्थिति काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया.
बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने लाउडस्पीकर और रोड ब्लॉक पर लगाया बैन फैसले को ना मानते हुए मुसलमानों ने सड़कों पर उतर कर धमकी देते हुए अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए ! सरकार को इन लोगों से लाठी डंडे से निपटना चाहिए ।@SuvenduWB @CPKolkata pic.twitter.com/itzxLDZrt3
— Prachi Singh (@DrPrachuSingh) May 17, 2026
मुख्यमंत्री की सख्ती और केंद्रीय बलों की तैनाती
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अब पुलिस पीटती रहेगी और मुख्यमंत्री तमाशा नहीं देखेगा. उन्होंने कहा कि लोग सवाल पूछ सकते हैं, लेकिन किसी को सड़क पर इकट्ठा होकर पत्थर मारने की छूट नहीं है. अधिकारी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को बनाए रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि पहले पुलिस घायल होती थी और सरकार कुछ नहीं करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
टीएमसी और बीजेपी की प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें
बीजेपी नेताओं ने इस हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया. वहीं, ममता बनर्जी की पार्टी ने इसे खारिज करते हुए कहा कि बंगाल ‘बुलडोजर की राजनीति’ स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि बंगाल टैगोर और नेताजी की धरती है और यहां लोग लोकतंत्र और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए खड़े रहेंगे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें