×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'रात बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट', प्रतीक यादव के निधन पर जिम पार्टनर का बड़ा बयान

प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी. सुबह लगभग 4-5 बजे उनके निधन की सूचना मिली थी.

'रात बेडरूम में गिरे, सिर पर लगी चोट', प्रतीक यादव के निधन पर जिम पार्टनर का बड़ा बयान
Images Credits: IANS/Video Grab
Advertisement

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. इसी बीच, प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी. सुबह लगभग 4-5 बजे उनके निधन की सूचना मिली थी. 

प्रतीक यादव के निधन पर जिम पार्टनर का बड़ा बयान

जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने आईएएनएस को बताया कि प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनने के बाद वह भी सिविल अस्पताल गए थे. उन्होंने कहा, "जिम से ही प्रतीक के साथ पहचान हुई. वे छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे. उनका स्वभाव बहुत अच्छा था.” उन्होंने बताया कि प्रतीक का काफी समय से इलाज चल रहा था. रात में तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद वे देर रात लगभग 11-12 बजे लखनऊ सिविल अस्पताल में आए थे. फिर वापस चले गए थे. घर पहुंचने पर उनकी तबीयत और भी बिगड़ी थी. स्वप्नेश पांडेय ने कहा, "मुझे यह सुनने में आया कि वे (प्रतीक यादव) अपने बेडरूम में गिर गए थे। इसके कारण सिर में चोट लग गई थी.”

Advertisement

‘रात में पैर फिसलने से वे बेडरूम में गिरे और सिर पर चोट लगी’

स्वप्नेश पांडेय ने कहा कि सुबह करीब 4-5 बजे प्रतीक के निधन के बारे में पता चला. उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा, "भाई (प्रतीक यादव) का लंबे समय से इलाज चल रहा था. जहां तक पता चला कि रात में पैर फिसलने से वे बेडरूम में गिरे और सिर पर चोट लगी.”

अपर्णा यादव के भाई मुकेश सिंह ने क्या कहा?

वहीं, अपर्णा यादव के भाई मुकेश सिंह ने कहा, "मुझे सुबह सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली.चूंकि अपर्णा उस समय यहां मौजूद नहीं थी और वे बाहर थीं, इसलिए मुझे यह खबर सोशल मीडिया से ही मिली. तब तक उनका निधन हो चुका था. यह मेरे लिए एक बहुत ही दुखद घटना है. दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं. प्रतीक का पोस्टमार्टम हो चुका है. यहां से पार्थिव शरीर को लेकर घर के लिए निकलेंगे.”

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि प्रतीक थोड़े बीमार थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी. मुकेश सिंह ने बताया कि प्रतीक की तबीयत बिगड़ने पर घर में मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें