×
जिस पर देशकरता है भरोसा

CM योगी ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक, प्रभु श्रीराम से की परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया है. प्रतीक यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे थे.

Author
13 May 2026
( Updated: 13 May 2026
12:43 PM )
CM योगी ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक, प्रभु श्रीराम से की परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना
Image Credit: IANS/Instagram/@iamprateekyadav
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया. मुख्यमंत्री ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया पोस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है.

सीएम योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताईं

Advertisement

प्रतीक यादव को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी जताईं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने भी व्यक्त कीं संवेदनाएं

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज सिंह ने प्रतीक के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मुलायम सिंह यादव के पुत्र व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें."

Advertisement

प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हुआ. उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली. 38 वर्षीय प्रतीक को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था. फिलहाल, प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें