घर में छिपकलियों के आने से हैं परेशान? ये 4 पौधे हैं सबसे सरल समाधान!
छिपकलियों को घर से दूर रखने का सबसे अच्छा तरीका है ऐसे पौधे लगाना जिनके गंध से वो परेशान होती हैं और उसके आस पास भी नहीं आती। ये सबसे सुरक्षित और इको-फ्रेंडली तरीका है।
Follow Us:
गर्मियों और मानसून के दिनों में, घर में छिपकलियों का दिखना एक आम बात है। हालाँकि छिपकलियों के होने से घर में कीड़े-मकोड़े जल्दी नहीं पनपते। छिपकलियां उन्हें नियंत्रित करने में मदद करती हैं, लेकिन फिर भी हम इन्हें अपने आसपास देखकर डर और असहजता महसूस करते हैं। ऐसे में किसी प्रकार का केमिकल इस्तेमाल करने से अच्छा है की आप घर में कुछ ऐसे पौधे लगाएं जिनसे छिपकली आपके घर से दूरी बना लें।
छिपकलियों को घर से दूर रखने का सबसे अच्छा तरीका है ऐसे पौधे लगाना जिनके गंध से वो परेशान होती हैं और उसके आस पास भी नहीं आती। ये सबसे सुरक्षित और इको-फ्रेंडली तरीका है।
कौन से हैं वो पौधे?
आइए जानते हैं उन 4 पौधों के बारे में जो आपके घर में छिपकलियों की एंट्री कर देते हैं बंद -
पुदीना
पुदीने की तेज़ खुशबू हमारे लिए चाहे रिफ्रेशिंग हो लेकिन छिपकलियों को ये बिलकुल पसंद नहीं आती। इसकी तेज़ खुशबू छिपकलियों के sensory cues में बाधा डालती है जिस वजह से वो इससे दूर भागती हैं। न सिर्फ छिपकली बल्कि मच्छर और चींटी भगाने में भी ये पौधा काम आता है। इसे अपनी खिड़कियों के पास, बालकनी में या किचन के कोनों में रखें।
लेमनग्रास
लेमनग्रास की खुशबू छोटे-मोटे कीड़ों को भगाती है जिससे छिपकलियों का खाना उन्हें नहीं मिलता और खाने की तलाश में वो वहां से चली जाती हैं। ये एक low maintenance पौधा है जिसका इस्तेमाल चाय में या खाने में भी होता है। इस पौधे को आप अपने गार्डन में या घर की एंट्री के पास लगाएं।
तुलसी
तुलसी का पौधा लगभग हर भारतीय घर में आपको मिल जाएगा। तुलसी के पौधे को न केवल पूजा जाता है बल्कि ये कई प्रकार के कीटों और छिपकलियों को दूर रखने में भी बेहद प्रभावशाली है। तुलसी के पत्तों से आने वाली तीव्र सुगंध छिपकलियों के लिए एक Natural Deterrent के रूप में काम करती है। इसमें कई तरह की Medicinal Properties होती हैं और ये हवा को purify करने में भी मदद करती है। इसे दरवाज़ों, खिड़कियों के पास या ऐसी जगह पर रखें जहाँ सूरज की रोशनी आती हो।
लहसुन
लहसुन की तेज़ गंध भी छिपकलियों को घर से दूर रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद Sulphur Compounds छिपकलियों को दूर रखते हैं। अगर छिपकली आपके घर के किसी खास कोने में ज़्यादा आती है तो वहाँ लहसुन की कुछ कलियों को क्रश कर के रख दें। इसकी महक से छिपकली वहाँ से फ़ौरन भाग जाएगी।
यह भी पढ़ें
हालांकि इन पौधों को लगाने से छिपकलियों को घर से दूर रखने में आपको मदद मिलेगी लेकिन ये कोई पक्का समाधान नहीं है। इन पौधों के साथ-साथ आपको कुछ और बातों भी ध्यान देना होगा। जैसे घर को साफ-सुथरा और सूखा रखें क्योंकि नमी इन्हें आकर्षित करती है। खिड़कियों की जालियों और किसी भी प्रकार की दरारों को बंद करें जिससे छिपकलियों को अंदर आने का रास्ता न मिले और घर में कीड़े मकोड़ों या मच्छरों की मौजूदगी को कम करें। ऐसे में बताए गए पौधों की मदद से और इन बातों का ध्यान रख कर आप अपने घर से छिपकलियों को आसानी से भगा सकते हैं।
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें