×
जिस पर देशकरता है भरोसा

गर्मियों में कैसे करें त्वचा की देखभाल? आजमाएं ये आयुर्वेदिक फेस पैक्स

अगर आप गर्मियों में इन फेस पैक्स का इस्तेमाल करते हैं, तो चेहरे से जुड़ी हर तरह की परेशानी से निजात पाया जा सकता है। इसीलिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स छोड़कर प्रकृति से मदद लें। आयुर्वेद की इन जड़ी बूटियों के इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रख सकते हैं वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।

गर्मियों में कैसे करें त्वचा की देखभाल? आजमाएं ये आयुर्वेदिक फेस पैक्स
Gemini
Advertisement

गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप सिर्फ हमारे शरीर ही नहीं बल्कि त्वचा को भी परेशान करती है। UV rays, अत्यधिक पसीना और धूल मिट्टी हमारी त्वचा को ख़राब कर देते हैं। ऐसे में हमारी स्किन डल दिखने लगती है, साथ ही चेहरे पर pimples, acne और टैनिंग एक आम समस्या हो जाती है। इसीलिए गर्मियों में शरीर के साथ साथ त्वचा की भी देखभाल करना जरूरी हो जाता है। जहां सर्दी में स्किन का ज्यादा ख्याल नहीं रखना पड़ता है, वहीं गर्मियों में त्वचा को कई चीजों से बचाना होता है। आयुर्वेद में कुछ ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है, जिनके इस्तेमाल से त्वचा निखर उठती है।  

त्वचा निखारने वाली जड़ी-बूटियाँ

नीम - नीम एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी है, जिसके इस्तेमाल से रक्त की शुद्धि और चेहरे का निखार वापस पाया जा सकता है। अगर गर्मियों में पिंपल और एक्ने की समस्या परेशान कर रही है, तो नीम के पत्तों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाया जा सकता है। 

मंजिष्ठा - मंजिष्ठा को भी आयुर्वेद में रक्त को शुद्ध करने वाली जड़ी बूटी माना जाता है। चेहरे के टोन को सही करने के लिए मंजिष्ठा का सेवन किया जा सकता है। इसके साथ ही मंजिष्ठा का इस्तेमाल फेस-पैक के रूप में भी किया जा सकता है।

Advertisement

हल्दी - हल्दी सभी के घरों में आसानी से मिल जाती है और इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चेहरे की सुंदरता को निखारने और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी और चंदन के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। यह चेहरे को ठंडक देने का काम भी करेगा।

चंदन - चंदन में शीतलता के गुण होते हैं, जो गर्मियों में त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं और गर्मी में त्वचा पर पड़ने वाली धूप के साइड इफेक्ट्स को भी कम करते हैं। 

मुलेठी - मुलेठी सिर्फ सर्दी-जुकाम और खांसी को कम करने में ही कारगर नहीं है, बल्कि इसका त्वचा संबंधित रोगों में भी सदियों से इस्तेमाल होता आया है। इसके लेपन से डार्क स्पॉट कम होते हैं और टैनिंग से भी छुटकारा मिलता है। 

अगर आप गर्मियों में इन फेस पैक्स का इस्तेमाल करते हैं, तो चेहरे से जुड़ी हर तरह की परेशानी से निजात पाया जा सकता है। इसीलिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स छोड़कर प्रकृति से मदद लें। आयुर्वेद की इन जड़ी बूटियों के इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रख सकते हैं वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें