×
जिस पर देशकरता है भरोसा

45 डिग्री के पार पहुंचा पारा! WHO ने दे दी चेतावनी, घर से निकलने से पहले जान लें हीटवेव से बचने के उपाय

डब्ल्यूएचओ ने बचाव के सरल उपाय बताए हैं - जैसे ही इन लक्षणों का अनुभव हो, तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर चले जाएं। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए बार-बार पानी पीते रहें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें। खास तौर पर सूती कपड़ा पहनें। दोपहर के सबसे तेज गर्मी वाले समय यानी 12 बजे से 4 बजे तक हो सके तो बाहर न निकलें।

45 डिग्री के पार पहुंचा पारा! WHO ने दे दी चेतावनी, घर से निकलने से पहले जान लें हीटवेव से बचने के उपाय
Image Credit: ChatGPT
Advertisement

देशभर में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चिलचिलाती धूप, उमस और जानलेवा हीटवेव ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिसकी वजह से रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बढ़ते पारे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार Health Advisory जारी कर रही हैं। इसी बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी महत्वपूर्ण चेतावनी जारी करते हुए लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों के लक्षणों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी है। बाहर निकलने से पहले WHO द्वारा बताए गए इन संकेतों और सावधानियों को जानना बेहद जरूरी है।

इन लक्षणों को पहचाने

संगठन ने लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से सतर्क रहने की सलाह दी है। हीटवेव के दौरान अगर तबीयत खराब महसूस हो तो तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए। गर्मी से होने वाली बीमारियों के मुख्य लक्षण दिखें तो तुरंत मदद लेनी चाहिए जैसे चक्कर आना, कमजोरी और थकान महसूस होना, घबराहट या बेचैनी होना, तेज प्यास लगना और सिर के साथ पेट दर्द होना। ये लक्षण शरीर में गर्मी बढ़ने और डिहाइड्रेशन के संकेत हो सकते हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर न निकलें

डब्ल्यूएचओ ने बचाव के सरल उपाय बताए हैं - जैसे ही इन लक्षणों का अनुभव हो, तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर चले जाएं। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए बार-बार पानी पीते रहें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें। खास तौर पर सूती कपड़ा पहनें। दोपहर के सबसे तेज गर्मी वाले समय यानी 12 बजे से 4 बजे तक हो सके तो बाहर न निकलें।

Advertisement

सरकार भी लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे खुद को और अपने परिवार को गर्मी से बचाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सही समय पर सावधानी बरतने से गर्मी से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। देश के कई हिस्सों में दिन का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है, जिससे कामकाजी लोगों, किसानों और छोटे बच्चों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें