×
जिस पर देशकरता है भरोसा

कैफीन नहीं पर स्वाद बिल्कुल कॉफी जैसा! जानें इस खास 'चिकोरी कॉफी' के बारे में

ये कॉफी चिकोरी के पौधे की जड़ों से बनाई जाती है। जड़ों को अच्छी तरह सुखाया जाता है, फिर भुना जाता है और अंत में पीसकर पाउडर तैयार किया जाता है। इसका स्वाद और रंग सामान्य कॉफी के काफी करीब होता है, लेकिन इसमें बिल्कुल भी कैफीन नहीं होता, इसलिए इसे पीने से घबराहट, अनिद्रा या हृदय की धड़कन बढ़ने जैसी समस्याएं नहीं होतीं।

कैफीन नहीं पर स्वाद बिल्कुल कॉफी जैसा! जानें इस खास 'चिकोरी कॉफी' के बारे में
Image Credit: ChatGPT
Advertisement

अगर आप की सुबह की शुरुआत भी कॉफी की चुस्की के बिना नहीं होती लेकिन कैफीन के दुष्प्रभावों से परेशान हैं जैसे नींद न आना, घबराहट होना या फिर स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहना, तो आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प तैयार है। एक ऐसी कॉफी है, जिसमें कैफीन नहीं पाई जाती और ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

स्वाद और सेहत प्रेमियों की पहली पसंद 

ये है उत्तर प्रदेश के एटा जिले की खास चिकोरी कॉफी जो अब देशभर में लोकप्रिय हो रही है। यहाँ के खेतों में उगाई जाने वाली चिकोरी की जड़ें आज पूरे देश में स्वाद और सेहत प्रेमियों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहने वाले लोग अब रेगुलर कॉफी की जगह एटा की ये कैफीन-मुक्त चिकोरी कॉफी पीना पसंद कर रहे हैं।

ये पूरी तरह कैफीन-रहित है और न सिर्फ स्वाद में कॉफी जैसा एहसास देती है, बल्कि तन-मन दोनों के लिए फायदेमंद भी है। उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग चिकोरी कॉफी के बारे में विस्तार से जानकारी देता है।

विभाग के अनुसार, एटा जिला अपनी समृद्ध कृषि परंपरा और गुणवत्ता वाले चिकोरी उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां उगाई जाने वाली चिकोरी आज काफी पसंद की जा रही है और अपनी पहचान भी बना रही है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग तेजी से सामान्य कॉफी की जगह एटा की चिकोरी को अपना रहे हैं।

Advertisement

चिकोरी के पौधे की जड़ों से बनती है ये कॉफी 

ये कॉफी चिकोरी के पौधे की जड़ों से बनाई जाती है। जड़ों को अच्छी तरह सुखाया जाता है, फिर भुना जाता है और अंत में पीसकर पाउडर तैयार किया जाता है। इसका स्वाद और रंग सामान्य कॉफी के काफी करीब होता है, लेकिन इसमें बिल्कुल भी कैफीन नहीं होता, इसलिए इसे पीने से घबराहट, अनिद्रा या हृदय की धड़कन बढ़ने जैसी समस्याएं नहीं होतीं।

चिकोरी कॉफी पीने के फायदे 

Advertisement

खास बात है कि इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। चिकोरी कॉफी में प्राकृतिक रूप से इनुलिन फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंतों (गट) की सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। यह पाचन क्रिया को मजबूत करता है, कब्ज की समस्या दूर करता है और पेट को स्वस्थ रखता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन कम करने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। यह कॉफी तनाव कम करने और मन को शांत रखने में भी सहायक है। कैफीन न होने के कारण शाम या रात में भी इसे बिना किसी चिंता के पिया जा सकता है।

एटा की चिकोरी न सिर्फ शुद्धता और स्वाद के लिए मशहूर है, बल्कि जो लोग रोजाना कॉफी पीते हैं और कैफीन की अधिकता से परेशान हैं, उनके लिए चिकोरी एक सुरक्षित और स्वादिष्ट विकल्प है। यह उत्पाद अब ऑर्गेनिक और हेल्थ फूड स्टोर्स में आसानी से उपलब्ध हो रहा है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें