×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सुनील ग्रोवर पहुंचे महाकुंभ, संगम में लगाई पवित्र डुबकी

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस मौके पर उन्होंने धार्मिक उत्सव का आनंद लिया और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर आस्था की गहराई को महसूस किया।

सुनील ग्रोवर पहुंचे महाकुंभ, संगम में लगाई पवित्र डुबकी
Advertisement
महाकुंभ 2025 ने दुनिया भर में धूम मचाई है और लाखों श्रद्धालु प्रयागराज में आकर इस धार्मिक महोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। देश-विदेश से लोग महाकुंभ के अद्भुत अनुभव को महसूस करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इस महाकुंभ में केवल आम श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि कई नामी सितारे भी शामिल हो रहे हैं। इन सितारों में से एक प्रमुख नाम है, कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर, जिन्होंने महाकुंभ 2025 का अनुभव करने के लिए प्रयागराज का रुख किया।


सुनील ग्रोवर का महाकुंभ अनुभव

सुनील ग्रोवर ने महाकुंभ के अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया है, जहां वो पवित्र संगम में डुबकी लगाते हुए भगवा वस्त्रों में नजर आए। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में, सुनील नदी की ओर जाते हुए और पवित्र स्नान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी भावनाओं और आध्यात्मिक अनुभव को भी साझा किया।


"मैं संपूर्ण महसूस कर रहा हूं"

वीडियो के कैप्शन में सुनील ग्रोवर ने लिखा, "दिव्य, दैवी, ईश्‍वरीय। महाकुंभ 2025 में यहां होना दिव्य है। एक लंबे समय से प्रतीक्षित डुबकी लगाने के लिए धन्य महसूस कर रहा हूं। इतने सारे साधु, संत, ऋषि, मुनि, महात्मा हजारों सालों से इसी पानी में यहां आते रहे हैं। मैं पूर्ण, संपूर्ण महसूस करता हूं। यहां तक पहुंचने में मेरी मदद करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार। जय हो!"

उनके फैंस ने भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, जिसमें एक शख्स ने लिखा, "कितने लकी हैं।" जबकि अन्य ने कहा, "प्रयागराज में आपका आना तय था.. हर-हर गंगे।"

बता दें महाकुंभ के इस यात्रा के दौरान सुनील ग्रोवर ने एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें वो महिलाओं के एक ग्रुप के साथ शाम बिताते हुए नजर आए। तस्वीरों में वो कंबल में लिपटे हुए जमीन पर बैठते हुए दिखे। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कुंभ में शर्दियों की शाम।" ये तस्वीरें दर्शाती हैं कि सुनील ग्रोवर ने इस धार्मिक माहौल में साधारण लोगों के बीच समय बिताया और उनके साथ एक खास अनुभव साझा किया।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें