×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Rise & Fall: पवन सिंह ने अचानक छोड़ा शो, सबसे छुपाकर रखा था ये राज, अब आया सामने

'राइज एंड फॉल’ शो इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है, इतना ही नहीं इस शो को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की वजह से काफी पसंद किया जा हा है, लेकिन अब एक्टर ने अचानक शो को अलविदा कह दिया है.

Rise & Fall: पवन सिंह ने अचानक छोड़ा शो, सबसे छुपाकर रखा था ये राज, अब आया सामने
Advertisement

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' इन दिनों सुर्खियों में है और इसकी एक बड़ी वजह भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह हैं. लेकिन, अब उनकी इस शो से अचानक विदाई की खबर सामने आ रही है. जब शो अपनी लोकप्रियता की ऊंचाई पर पहुंच रहा है, ऐसे में पवन सिंह का यूं शो छोड़ देना दर्शकों के लिए हैरान करने वाला है. 

'राइज एंड फॉल' से पवन सिंह ने ली विदाई

पवन सिंह ने अपने ठेठ अंदाज और सोशल मीडिया होस्ट नयनदीप रक्षित के साथ मजेदार नोकझोंक से शो में नई जान फूंकी थी. उनके और नयनदीप के बीच की मस्ती ने दर्शकों को खूब हंसाया और शो की टीआरपी में बड़ा योगदान दिया.  वहीं धनश्री वर्मा के साथ उनकी दोस्ती लोगों को काफी पसंद आ रही थी. अब प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि पवन सिंह शो का हिस्सा नहीं रहेंगे. 

आईएएनएस से बात करते हुए सूत्र ने कहा कि पवन सिंह का परिवार खुद उन्हें सेट से लेने आया था. विदाई के वक्त पवन ने सभी कंटेस्टेंट्स से कहा कि वो कभी इस शो में प्रतियोगी नहीं थे, बस थोड़े समय के लिए शामिल हुए थे. 

 संगीता फोगाट भी हुईं शो से बाहर

Advertisement

पवन सिंह से पहले इस शो से बाहर निकलने वाली कंटेस्टेंट पहलवान संगीता फोगाट थीं, जो मशहूर कोच महावीर सिंह फोगाट की बेटी हैं.  संगीता की विदाई के बाद ही शो में भावनाओं की नई लहर देखने को मिली थी और अब पवन की विदाई ने एक और मोड़ ला दिया है. 

 धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल से तलाक को लेकर की बात

शो में एक और भावनात्मक पल तब सामने आया जब कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा ने निजी जीवन को लेकर बातचीत की. उन्होंने अरबाज पटेल के साथ युजवेंद्र चहल से तलाक को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी दिल की बात शेयर की. उन्होंने कहा कि ये सब बातें बेबुनियाद हैं और जानबूझकर फैलाई गई हैं. धनश्री ने साफ कहा कि वह इस चैप्टर को पीछे छोड़ चुकी हैं और अब अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं. 

अरबाज पटेल ने क्या कहा?

धनश्री की बातों को सुनकर अरबाज ने भी अपनी जिंदगी के संघर्ष साझा किए और कहा कि लोग हमेशा कहानियां बनाते रहते हैं, लेकिन अंदर से जो महसूस होता है, वही असली होता है. मुझे भी कई बार अपने स्ट्रगल समझने पड़े हैं.

Advertisement

वर्कर्स और रूलर्स के बीच बटे घरवाले

शो के हाउस को वर्कर्स और रूलर्स के बीच बांटा गया है.  शो में अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, संगीता फोगाट, अनाया बांगर, आरुष भोला, और आकृति नेगी वर्कर्स के रूप में संघर्ष कर रहे हैं, जबकि कीकू शारदा, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, बाली, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल, और पवन सिंह रूलर्स के रूप में पेंटहाउस का मजा ले रहे हैं.

कौन कर रहा शो को होस्ट?

इस शो को बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं, जो अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं. यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे स्ट्रीम हो रहा है. इसे सोनी टीवी चैनल पर रात को 10:30 बजे प्रसारित किया जा रहा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें