×
जिस पर देशकरता है भरोसा

फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ भी जरूरी, अदा शर्मा ने बताया क्या करने से तेज होगा दिमाग, मन होगा शांत

मेंटल हेल्थ आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक बड़ा मुद्दा बन चुका है. तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. विशेषज्ञ भी कहते हैं कि दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए ध्यान, योग, पजल्स और ब्रेन एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद हैं.

फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ भी जरूरी, अदा शर्मा ने बताया क्या करने से तेज होगा दिमाग, मन होगा शांत
Advertisement

एक्ट्रेस अदा शर्मा हेल्थ को लेकर जागरूक रहती हैं और उनका मानना है कि फिजिकल के साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना जरूरी है. आमतौर पर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है, जिसके परिणाम बेहद खराब होते हैं. अदा का मानना है कि दिमाग को भी वर्कआउट की जरूरत पड़ती है. कुछ वर्कआउट को वह खुद पर भी लागू करती हैं. 

दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए क्या जरूरी है?

मेंटल हेल्थ आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक बड़ा मुद्दा बन चुका है. तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. विशेषज्ञ भी कहते हैं कि दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए ध्यान, योग, पजल्स और ब्रेन एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद हैं. 

Advertisement

मेंटल हेल्थ के महत्व पर क्या बोलीं अदा शर्मा

अदा शर्मा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में मेंटल हेल्थ के महत्व पर खुलकर चर्चा की. आज के व्यस्त जीवन में जहां लोग जिम जाकर शरीर को फिट रखने पर जोर देते हैं, वहीं अदा ने जोर दिया कि दिमाग की सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए सिर्फ फिजिकल हेल्थ ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ भी उतनी ही जरूरी है. 

‘दिमाग को वर्कआउट की जरूरत पड़ती है’

अदा शर्मा ने बताया, "निश्चित रूप से हेल्थ एक बहुत महत्वपूर्ण चीज है. अगर हेल्थ अच्छी नहीं है तो आप काम ही नहीं कर पाएंगे. लेकिन यह समझना जरूरी है कि सिर्फ फिजिकल हेल्थ ही जरूरी नहीं है. फिजिकल हेल्थ अच्छी रखने के लिए आपकी मेंटल हेल्थ मजबूत होना भी बहुत आवश्यक है. हालांकि, आमतौर पर लोग केवल फिजिकल हेल्थ पर फोकस करते हैं. मुझे लगता है कि जितना आप फिजिकल हेल्थ पर ध्यान देते हैं, उतना ही आपको मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देना चाहिए. दिमाग को वर्कआउट की जरूरत पड़ती है.”

हेल्थ पोस्ट का जिक्र कर क्या बोलीं अदा 

Advertisement

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए हेल्थ पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वहां कई ब्रेन टीजर्स पोस्ट किए हैं, जो दिमाग के लिए चुनौतीपूर्ण और फायदेमंद हैं. अदा ने एक हाथ से धीरे-धीरे और दूसरे हाथ से तेजी से थपथपाने वाले वीडियो का उदाहरण दिया. इसी तरह, एक हाथ से गोल घुमाना और दूसरे हाथ से चौकोर आकार बनाना. ये व्यायाम ब्रेन के लेफ्ट और राइट दोनों हिस्सों को सक्रिय करते हैं. 

‘दिमाग को मजबूत रखना जीवन की सफलता के लिए जरूरी’

एक्ट्रेस का मानना है कि दिमाग को मजबूत रखना जीवन की सफलता के लिए जरूरी है. सभी को सलाह है कि ब्रेन को नियमित रूप से चुनौती दें, ताकि वह मजबूत बना रहे. कुछ आसान व्यायाम घर पर ही किए जा सकते हैं और इनका कोई खर्च नहीं है.

‘अगर आप सिर्फ बाइसेप्स बनाएंगे और हैमस्ट्रिंग कमजोर रहेगी’

'द केरल स्टोरी' फेम अदा ने इसे सरल भाषा में समझाते हुए कहा, " शरीर में बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, हैमस्ट्रिंग जैसी मसल्स होती हैं. आप हर मांसपेशी पर काम करते हैं.अगर आप सिर्फ बाइसेप्स बनाएंगे और हैमस्ट्रिंग कमजोर रहेगी, तो हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई तो बाइसेप्स की ताकत का कोई फायदा नहीं होगा. इसी तरह, आपको अपने ब्रेन पर भी काम करना चाहिए.”

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें