×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘सिद्धू मूसेवाला की तरह करेंगे हाल’, पवन सिंह को मिली लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी

पवन सिंह के मैनेजर ने बताया कि धमकी भरा पहला कॉल 6 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे आया. इस कॉल में अज्ञात व्यक्ति ने लगातार धमकियां देना शुरू कर दिया और पवन सिंह की टीम के सदस्य प्रियांशु को कॉल किया.

‘सिद्धू मूसेवाला की तरह करेंगे हाल’, पवन सिंह को मिली लॉरेंस गैंग से जान से मारने की धमकी
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को अज्ञात नंबर से फोन कॉल और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और चेतावनी दी कि अगर उन्होंने 'बिग बॉस 19' में सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. 

पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी

जान से मिली धमकी के बावजूद पवन सिंह रविवार रात 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे और सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया. उन्होंने 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट नीलम गिरी के साथ डांस परफॉर्मेंस भी दी.

6 दिसंबर को आया पहला धमकी भरा कॉल

पवन सिंह के मैनेजर ने बताया कि धमकी भरा पहला कॉल 6 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे आया. इस कॉल में अज्ञात व्यक्ति ने लगातार धमकियां देना शुरू कर दिया और पवन सिंह की टीम के सदस्य प्रियांशु को कॉल किया. कॉलर ने पवन सिंह के मैनेजर और टीम के अन्य सदस्यों को लगातार मैसेज भेजे. शुरुआत में कॉलर को यह समझाने की कोशिश की गई कि शायद यह गलत नंबर पर कॉल हो रही है, बावजूद इसके लगातार धमकियां मिलती रहीं.

Advertisement

20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग

इस धमकी में कॉलर ने पवन सिंह से मोटी रकम की भी मांग की.

पवन सिंह के मैनेजर के अनुसार, कॉलर ने 15 से 20 लाख रुपये की डिमांड की और कहा कि यह पैसा जल्द से जल्द जमा करना होगा. साथ ही, कॉलर ने धमकी दी कि अगर पवन सिंह ने सलमान खान के साथ मंच साझा किया, तो उनके साथ वही हाल होगा, जो उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के साथ किया था.

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Advertisement

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पवन सिंह की टीम ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को जानकारी दी. मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कॉल करने वाला कौन था, वह कहां से था, और किस गिरोह से जुड़ा था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें