×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'रणवीर सिंह ही निभा सकते थे ऐसा किरदार', 'धुरंधर' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने वालों को शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

शत्रुघ्न सिन्हा बहुत कम ही फिल्मों की तारीफ करते हैं, लेकिन अब उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' के हर किरदार की तारीफ की है. एक्टर का कहना है कि फिल्म को बेहद खूबसूरती और वास्तविक ढंग से बनाया गया है और हर किरदार अपनी-अपनी कहानी को दिखाता है.

'रणवीर सिंह ही निभा सकते थे ऐसा किरदार', 'धुरंधर' को प्रोपेगेंडा फिल्म बताने वालों को शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Advertisement

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'धुरधंर -2' का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है, लेकिन रिलीज के दिन से ही फिल्म पर प्रोपेगेंडा होने के आरोप लग रहे हैं. 5 दिसंबर 2025 को फिल्म का पहला पार्ट रिलीज़ किया गया था. कई लोगों ने इसे  प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था, हालांकि ज़्यादातर लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ़ की थी. 

शत्रुघ्न ने 'धुरंधर' को बताया मास्टरपीस

इसी कड़ी में अब शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है. जिन्होंने फिल्म की जबरदस्त तरीके से तारीफ की है और फिल्म को मास्टरपीस बताया है. एक्टर का कहना है कि फिल्म का हर एक सीन उत्कृष्ट है और ऐसे में बेमिसाल फिल्म को प्रोपेगेंडा कहना गलत होगा. 

Advertisement

‘ये एक बेहतरीन फिल्म है’

शत्रुघ्न सिन्हा बहुत कम ही फिल्मों की तारीफ करते हैं, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर फिल्म 'धुरंधर' के हर किरदार की तारीफ की है.  एक्टर का कहना है कि फिल्म को बेहद खूबसूरती और वास्तविक ढंग से बनाया गया है और हर किरदार अपनी-अपनी कहानी को दिखाता है. 

उन्होंने लिखा, "वाह! अभी-अभी मैंने सबसे चर्चित फिल्म देखी, एक बेमिसाल कृति! 'धुरंधर' ये कैसी 'प्रचार फिल्म'? फिल्म तो फिल्म ही होती है. ये एक बेहतरीन फिल्म है, बेहद दिलचस्प, मनोरंजक और पूरी ईमानदारी से बनी हुई. बैंकॉक, थाईलैंड में (पाकिस्तान को दर्शाते हुए) सेट भी बेहद खूबसूरती से और वास्तविक ढंग से बनाए गए हैं.”

फिल्म के हर किरदार की दिल खोलकर तारीफ की

शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म के हर किरदार की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, "इस फिल्म को एक अद्भुत दृश्य अनुभव बनाने वाले सभी प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू को हार्दिक बधाई! हर कलाकार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. रणवीर सिंह इस भूमिका में फिट बैठते हैं और मुझे नहीं लगता है कि उनके सिवा उस किरदार को कोई और कर सकता था. सबसे बेहतरीन संजय दत्त और अक्षय खन्ना ने पर्दे पर एक असाधारण भूमिका निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई. सबसे खास बात, हमारे प्रिय मित्र, राकेश बेदी ने एक अद्भुत और शानदार भूमिका से हमारा दिल जीत लिया है, जो केवल वही कर सकते थे.”

Advertisement

आदित्य धर की तारीफ़ में क्या बोले शत्रुघ्न

शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पोस्ट के लास्ट में फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी तारीफ की. उन्होंने लिखा, “ सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले, सफल फ़िल्ममेकर आदित्य धर की यह कमर्शियल मास्टरपीस सच में एक यादगार सिनेमैटिक ट्रीट/मास्टरस्ट्रोक है! भारतीय सिनेमा ज़िंदाबाद! जय हिंद!”

धुरंधर की फ़ैन हुईं बॉलीवुड हस्तियां 

Advertisement

बता दें कि रिलीज के बाद से ही फिल्म लगातार आलोचकों और सभी बड़ी हस्तियों से तारीफ पा रही है. हर किसी ने धुरंधर देखने के बाद फिल्म की तारीफ की है. ऋतिक रोशन से लेकर अनुपम खेर, रणबीर कपूर से  लेकर आलिया भट्ट, करण जौहर समेत कई हस्तियों ने धुरंधर की तारीफ़ की थी. 

कब रिलीज होगा फ़िल्म का ट्रेलर 

फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. कहा यह भी जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज हो सकता है लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें