×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मेरा सपना है कि एक दिन मैं अपनी माँ जैसी बनूं.....मां श्वेता तिवारी से तुलना किए जाने पर बोलीं पलक तिवारी

'बिजली-बिजली गर्ल' के नाम से मशहूर पलक अपनी मां को रोल मॉडल मानती हैं. खुद को अपनी मां की तरह ही शालीनता और आत्मविश्वास के साथ दर्शकों के सामने पेश करना चाहती हैं.

मेरा सपना है कि एक दिन मैं अपनी माँ जैसी बनूं.....मां श्वेता तिवारी से तुलना किए जाने पर बोलीं पलक तिवारी
Advertisement

‘किसी का भाई किसी की जान’, ‘द भूतनी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री पलक तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की. उन्होंने बातचीत के दौरान अपनी मां, टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी से तुलना किए जाने पर अपनी राय रखी. अभिनेत्री का मानना है कि उनसे तुलना करना सही नहीं है. 


 मां से तुलना करने पर क्या बोलीं पलक


Advertisement

पलक ने मां से तुलना किए जाने पर कहा कि उनकी मां का करियर शानदार और सफल रहा है, जबकि वह अभी शुरुआती दौर में हैं. ऐसे में तुलना करना गलत है.


'बिजली-बिजली गर्ल' के नाम से मशहूर पलक अपनी मां को रोल मॉडल मानती हैं. खुद को अपनी मां की तरह ही शालीनता और आत्मविश्वास के साथ दर्शकों के सामने पेश करना चाहती हैं.


 मेरा सपना है कि एक दिन मैं अपनी माँ जैसी बनूं

Advertisement


अभिनेत्री ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं इस पर चुप रहना ही बेहतर समझती हूं और मां पर ही छोड़ देती हूं. उन्होंने अपनी जिंदगी में जो कुछ भी हासिल किया है, उसके बाद उनकी तुलना आधी उम्र के किसी व्यक्ति से की जाए - यह सही नहीं है. मुझे नहीं लगता कि मैं उनकी तरह दिखती हूं, लेकिन मेरा सपना है कि एक दिन मैं भी उनके जैसी बनूं. अगर मैं दर्शकों से उनके जितना जुड़ पाती हूं, तो मैं खुद को सफल मानूंगी."


 'रोमियो एस 3' में नजर आएंगी पलक तिवारी

Advertisement


मनोरंजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही गुड्डू धनोआ के निर्देशन में तैयार 'रोमियो एस 3' में नजर आएंगी. एक्शन-ड्रामा की शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "'रोमियो एस 3' मेरे लिए एक बड़ा अवसर है. गुड्डू सर ने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने का जो अवसर दिया, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. शूटिंग के दौरान मुझे यही लगता था कि मुझे अपना बेस्ट देना है. उन्होंने बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और वह बेहतरीन निर्देशक हैं. उनके साथ काम करना सम्मान की बात है."


पलक ने आगे बताया, "एक्शन फिल्में मजेदार होती हैं और इसे दर्शक काफी पसंद करते हैं. फिल्म में काम करना मेरे लिए रोमांचक रहा."

Advertisement


'रोमियो एस 3' 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें पलक एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी. वहीं, ठाकुर अनूप सिंह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें