×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी का निधन, अमेरिका में ली अंतिम सांस

Helena Luke: हेलेना ल्यूक ने 3 नवंबर (रविवार) को अंतिम सांस ली। हालांकि, उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' में काम किया था।

मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी का निधन, अमेरिका में ली अंतिम सांस
Google
Advertisement

Helena Luke: अभिनेता से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी अभिनेत्री हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। हेलेना ल्यूक ने 3 नवंबर (रविवार) को अंतिम सांस ली। हालांकि, उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाई थी।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से ......

हेलेना मौत की खबर की पुष्टि डांसर-एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर की 

'मर्द' फिल्म से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। उनकी और मिथुन चक्रवर्ती की शादी केवल चार महीने चली थी। हेलेना ने अपने अंतिम फेसबुक पोस्ट में लिखा था, "अजीब लग रहा है। मिली जुली भावनाएं हैं और पता नहीं ऐसा क्यों है, असमंजस में हूं।" हेलेना मौत की खबर की पुष्टि डांसर-एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर की। मिथुन चक्रवर्ती से अलग होने के बाद हेलेना संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं। यहां उन्होंने एयरलाइन इंडस्ट्री में काम किया। उन्हें हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है।

इन फिल्मो में किया काम 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हेलेना ने फिल्म 'दो गुलाब', 'आओ प्यार करें' और 'भाई आखिर भाई होता है' जैसी फिल्मों में काम किया था। हेलेना और मिथुन की शादी साल 1979 में हुई थी, लेकिन उनकी शादी केवल चार महीने ही चली थी। हेलेना ल्यूक ने एक मैगजीन को दिए एक पुराने इंटरव्यू के दौरान मिथुन चक्रवर्ती के साथ अपनी चार महीने की शादी को एक धुंधला सपना बताया था। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें