×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मिडिल ईस्ट तनाव का Yash की Toxic पर पड़ा असर, बदलनी पड़ी रिलीज़ डेट, Dhurandhar 2 से नहीं होगी भिड़ंत

फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट पहले 19 मार्च 2026 को तय की गई थी. हालांकि, केवियन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंज क्रिएशंस ने अपने प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर 'फार्स फिल्म्स' के परामर्श पर इसे ग्लोबल लेवल पर स्थगित कर दिया है. अब फिल्म को एक सोची-समझी रणनीति के तहत नई तारीख पर रिलीज़ करने का ऐलान किया है.

मिडिल ईस्ट तनाव का Yash की Toxic पर पड़ा असर, बदलनी पड़ी रिलीज़ डेट, Dhurandhar 2 से नहीं होगी भिड़ंत
Advertisement

कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड एक्शन-ड्रामा 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ग्लोबल रिलीज को टाल दिया गया है. मेकर्स ने बुधवार को ऑफिशियली घोषणा की कि फिल्म अब 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

पहले कब रिलीज होने वाली थी फिल्म

फिल्म की रिलीज पहले 19 मार्च 2026 को तय की गई थी. हालांकि, केवियन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंज क्रिएशंस ने अपने प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर 'फार्स फिल्म्स' के परामर्श पर इसे ग्लोबल लेवल पर स्थगित कर दिया है. अब फिल्म को एक सोची-समझी रणनीति के तहत नई तारीख पर रिलीज़ करने का ऐलान किया है. 

Advertisement

मिडिल ईस्ट तनाव के चलते बदली फिल्म की रिलीज़ डेट

फिल्म के प्रोड्यूसर्स केवियन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने बताया कि मिडिल ईस्ट (खाड़ी क्षेत्र) में चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण यह फैसला लिया गया है. यह क्षेत्र फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण बाजार है, जहां बड़े पैमाने पर दर्शक मौजूद हैं. 

किसने कहने पर बदली गई टॉक्सिक की रिलीज़ डेट 

प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर फार्स फिल्म्स की सलाह पर रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है, ताकि क्षेत्र में सिनेमाघरों की अनिश्चितता और रुकावटों से बचा जा सके. मेकर्स ने कहा कि वे स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और दर्शकों के हित में यह मुश्किल, लेकिन समझदारी भरा कदम उठाया है. 

Advertisement

8 मार्च को बेंगलुरु में भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट होने वाला था

इस घोषणा से पहले मेकर्स 8 मार्च को बेंगलुरु में भव्य ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रहे थे. प्रमोशनल शेड्यूल भी फाइनल हो चुका था. फिल्म के म्यूजिक वीडियो और अन्य प्रमोशनल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. 

‘मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति ने हमारे लक्ष्य को प्रभावित किया है’

Advertisement

उन्होंने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा, "'टॉक्सिक' एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाया है. इसे कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है, और हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन तैयार हैं. हम 19 मार्च को दर्शकों से मिलने के लिए उत्सुक थे, लेकिन मिडिल ईस्ट की मौजूदा अनिश्चितता ने हमारे लक्ष्य को प्रभावित किया है. इसलिए हमने रिलीज को 4 जून 2026 तक शिफ्ट करने का फैसला किया है. हम दर्शकों की समझ और सपोर्ट की उम्मीद करते हैं.”

टॉक्सिक की दमदार कास्ट 

गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा है, जिसे गीतु मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. यश ने खुद स्क्रिप्ट लिखी है और लीड रोल में हैं. फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, और तारा सुतारिया अहम किरदारों में नजर आएंगी.

Advertisement

नहीं होगी धुरंधर और टॉक्सिक की भिड़ंत

यह भी पढ़ें

बता दें कि 19 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 भी रिलीज़ हो रही है. अगर टॉक्सिक की रिलीज़ डेट नहीं बदलती जाती तो बॉक्स ऑफ़िस पर यश और रणवीर सिंह के बीच ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिलती, लेकिन अब ये क्लैश टल गया है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें