×
जिस पर देशकरता है भरोसा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रखा बेटी का अनोखा नाम, मतलब जानकर आप भी कहेंगे WOW

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी का बेहद ही अनोखा नाम रखा है. ये एक अरेबिक नाम है जिसका मतलब बहुत ही खास है. कियारा ने 15 जुलाई 2025 को मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रखा बेटी का अनोखा नाम, मतलब जानकर आप भी कहेंगे WOW
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर्स  कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ महीनों पहले ही माता-पिता बने थे. वहीं अब दोनों ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों के साथ अपनी बेटी का नाम शेयर किया है.

क्या है कियारा और सिद्धार्थ की बेटी का नाम?

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के पैरों की तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने नाम का खुलासा करते हुए लिखा, "हमारी दुआओं से लेकर बांहों तक. हमारी प्यारी दुलारी, राजकुमारी. सरायाह मल्होत्रा.”

क्या है सरायाह के नाम का अर्थ?

Advertisement

सरायाह  एक अरेबिक नाम है जिसका मतलब बहुत ही खास है. सरायाह को सराया या सराया भी लिखा जाता है, जिसका मतलब हिब्रू और अरेबी भाषा में गॉड्स प्रिंसेस, प्रिंसेस,नॉबल लेडी होता है.

बॉलीवुड हस्तियों ने लुटाया प्यार 

पोस्ट शेयर करने के बाद कियारा और सिद्धार्थ के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए. करण जौहर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा, "मेरा प्यार और आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है.” वहीं  वरुण धवन, संजय कपूर और मनीष मल्होत्रा ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी.

कब हुआ था कियारा और सिद्धार्थ की बेटी का जन्म?

Advertisement

बता दें कि 15 जुलाई 2025 को कियारा ने मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था. इस बात की जानकारी सिद्धार्थ और कियारा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्तों और प्रशंसकों को दी थी. हालांकि, बेटी के जन्म को काफी समय हो गया है, लेकिन अभी दोनों ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है. 

मां बनने के बाद किस फिल्म में नज़र आईं थी कियारा 

वहीं, मां बनने के बाद एक्ट्रेस की पहली फिल्म वॉर-2 थी, जिसमें  ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ सिद्धार्थ सिब्बल, अनुपम भट्टाचार्य, आशुतोष राणा, अनिल कपूर, वरुण वडोला, विजय विक्रम सिंह, रेशमा, केसी शंकर, और शब्बीर अहलूवालिया जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में थे. 

फिल्म में नज़र आए थे ये स्टार्स 

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर खलनायक की भूमिका में थे, जबकि कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन लीड रोल में थे. यह फिल्म कबीर धालीवाल (ऋतिक रोशन) की कहानी को आगे बढ़ाती है, जो नए खतरे, खतरनाक एजेंट (जूनियर एनटीआर) से देश को बचाने की जंग लड़ता है. ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर उम्मीद के मुताबिक़ कमाई नहीं कर पाई थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें