×
जिस पर देशकरता है भरोसा

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘War 2’ ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, सलमान, शाहरुख और रणबीर को चटाई धूल!

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म वार 2 लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि वॉर 2 ने थियेटर्स पर दस्तक देने से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘War 2’ ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, सलमान, शाहरुख और रणबीर को चटाई धूल!
Advertisement

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किराया आडवाणी की फिल्म वॉर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. कुछ दिनों पहले ही  साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर व़ॉर 2 का टीजर रिलीज किया गया था. जिसकी खूब चर्चा हुई थी. सोशल मीडिया पर वॉर 2 के टीजर को गजब का रिस्पांस मिला था. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किराया आडवाणी तीनों के लुक ही खूब चर्चा हुई थी. सिर्फ टीज़र देखकर ही लोगों ने फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की भविष्य वाणी कर दी थी. 


रिलीज़ से पहले वॉर 2 ने बनाया रिकॉर्ड!
वहीं इस बीच में सुनने में आ रहा है कि वॉर 2 ने थियेटर्स पर दस्तक देने से 3 दिन पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है, ऋतिक और जूनियर एटनीआर ने अभी से माहौल सेट कर दिया है. दरअसल फिल्म ने बुक माय शो पर ब़ड़ा धमाका कर दिया है.  वॉर 2 ने कई बड़ी फिल्मों को मात दे दी है. ऋतिक ने शाहरुख की दो 1000 करोड़ी फिल्में जवान और पठान को धूल चटा दी है. इतना ही नहीं वॉर 2 ने सलमान खान की टाइगर 3, रणबीर की ब्रह्मास्त्र और एनिमल को भी मात दे दी है. रिलीज से 3 दिन पहले ही ‘वॉर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों का ऑल टाइम ऑडियंस इंटरेस्ट रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जो बुक माय शो पर बनाया गया था.

ऋतिक-जूनियर NTR के आगे सब फेल!
बता दें कि ये YRF के स्पाई यूनिवर्स की सबसे महंगी फिल्म है. जिसे 400 करोड़ के बजट से बनाया गया है. अब फिल्म को लेकर टिकट प्लेटफॉर्म बुक माय शो पर धांसू माहौल बना हुआ है. रिलीज से तीन दिन पहले ही बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस फिल्म को देखने के लिए 8 लाख 39 हजार लोग इंटरेस्टेड हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में फिल्म के 7 हजार 33 टिकट बिके हैं. बुक माय शो पर इतने लाख लोगों ने फिल्म देखने के लिए दिलचस्पी दिखाई है.

इस रिकॉर्ड को बनाने के साथ ही ‘वॉर 2’ ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बॉलीवुड की जिन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ा है, उसमें शाहरुख खान की ‘जवान’ है. जिसे बुक माय शो पर 7 लाख 30 हजार लोग देखने में इंटरेस्टेड थे. वहीं ‘पठान’ को लेकर 7 लाख 22 हजार लोगों ने देखने में दिलचस्पी दिखाई थी. 5 लाख 17 हजार लोगों के साथ सलमान की ‘टाइगर 3’ बनी है. वहीं रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र (4 लाख 30 हजार) और एनिमल के लिए 4 लाख 10 हजार लोगों ने इंटरेस्ट दिखा. 

Advertisement

ऋतिक-जूनियर एनटीआर में होगी जबरदस्त टक्कर!
फिल्म में जूनियर एनटीआर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं ऋतिक अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में लौट रहे हैं. दोनों आमने-सामने एक-दूसरे को टक्कर देंगे. इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जो ऋतिक के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. 

इस दिन रिलीज होगी वॉर 2!
बता दें कि वॉर 2 का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म को काफी बड़ लेवल पर शूट किया गया है. 200 करोड़ के बजट में बनी वॉर 2 में जबरदस्त एक्शन सीन दिखाई देने वाले हैं. 

यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है वॉर 2
ये फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी दमदार फिल्में आ चुकी हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को पिछली बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था. 'वॉर 2' के अलावा ऋतिक की झोली में 'कृष 4' भी है, जिसके जरीए वो बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने वाले हैं. 

वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल!
बता दें कि साल 2019 में रिलीज़ हुई वॉर में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ अहम रोल में नज़र आए थे. वहीं फिल्म में वाणी कपूर ऋतिक के अपोज़िट नज़र आई थी. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की वॉर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर क्या कमाल करती है. 

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें