देश कैसे बनेगा हिंदू राष्ट्र, महाभारत के सितारो ने कर दिया ऐलान, जानकर कट्टरपंथियों के सीने पर लोट जाएंगे सांप!
धीरेंद्र शास्त्री, छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. वहीं हाल ही में महाभारत की कास्ट भी उनकी सभा में पहुंची थी. शो में युधिष्ठिर, दुर्योधन और भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाने वाले स्टार्स ने मंच से हिंदू धर्म की रक्षा और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने पर भी ज़ोर दिया.
Follow Us:
भारत में अब तक कई लोग हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर चुके हैं. जिनमें कई संगठन भी शामिल हैं. अब बीआर चोपड़ा की महाभारत के स्टार्स ने भी हिंदू धर्म की रक्षा और देश में हिंदू राष्ट्र बनाने पर ज़ोर दिया है. प्रयागराज के बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री की आयोजित कथा और इन दिनों कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में बनी हुई है.
महाभारत के सितारों ने की हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग
हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री, छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए थे. हाल ही में महाभारत की कास्ट भी उनकी सभा में पहुंची थी. शो में युधिष्ठिर, दुर्योधन और भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाने वाले स्टार्स ने मंच से हिंदू धर्म की रक्षा और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने पर भी ज़ोर दिया. जिससे कट्टरपंथियों को मिर्ची लग जाएगी.
पुनीत इस्सर बोले ‘हिंदू राष्ट्र ज़रूर बनेगा’
इस दौरान दुर्योधन का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए एक्टर पुनीत इस्सर ने बागेश्वर धाम की सभा में ज़ोरदार दहाड़ लगाई. उन्होंने सबसे पहले तो आसपास के लोगों से सतर्क रहने की बात कही. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया है कि हमारी बहू-बेटियों को जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया है, उससे बचकर रहें. उन्होंने बागेश्वर धाम की सभा को देखते हुए ये भी विश्वास जताया है कि हिंदू राष्ट्र ज़रूर बनेगा.
‘आसपास के लोगों से सतर्क रहें’
पुनीत इस्सर ने सभा में बोलते हुए कहा, ”ऐसी सभाओं को देखकर लगता है कि हमारा हिंदू जागृत है और हिंदू राष्ट्र जरूर बनेगा. मैं अपनी माताओं-बहनों और भाईयों से ये जरूर कहना चाहूंगा कि अपने बच्चों को धर्म के प्रति अवगत जरूर कराएं. आसपास के लोगों से सतर्क रहें. जिस तरह से ये जबरदस्ती के धर्म परिवर्तन हो रहे हैं, हमारी बहू-बेटियों को बहलाया जा रहा है, उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है. उनसे बचकर रहे, और किसी भी कीमत पर ये नहीं होना चाहिए. मैं समझता हूं कि शास्त्रों के साथ-साथ शस्त्र विद्या भी आवश्यक होनी चाहिए.”
गजेंद्र चौहान ने हिंदू राष्ट्र बनाने पर क्या कहा?
युधिष्ठिर का किरदार निभा चुके गजेंद्र चौहान ने भी सभा को संबोधित करते हुए ये भी बताने की कोशिश की, जब बात राष्ट्र की आती है तो सब कुछ समर्पण करना पड़ता है. साथ ही उन्होंने महाभारत की एक लाइन का भी जिक्र किया और बताया है कि कैसे भारत को हिंदू राष्ट्र बना सकते हैं.
‘जहां राष्ट्र की बात आती है सब कुछ समर्पण है’
एक्टर ने इस कहा, “महाभारत देखी सबने लेकिन किया हमने. हमने उन पापियों का सत्यानाश किया जो धर्म के खिलाफ थे. धर्म के विरोध में काम करने वालों का सत्यानाश होना ही चाहिए. इस देश को अगर हिंदू राष्ट्र बनाना है तो महाभारत के इस एक लाइन को याद कर लीजिए- कोई भी पुत्र, कोई भी पिता, कोई भी परिवार-परंपरा, कोई भी प्रतिज्ञा राष्ट्र से बड़ी नहीं हो सकती. जहां राष्ट्र की बात आती है सबकुछ समर्पण है.”
हिंदू राष्ट्र बनाने पर क्या बोले नीतीश भारद्वाज?
महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने भी हिंदू राष्ट्र बनाने की बार पर ज़ोर दिया. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए लोग बताया है कि महाभारत आज भी चल रही है, धर्म की रक्षा करने की जरूरत फिर से पड़ गई है.
‘धर्म की रक्षा की आवश्यकता फिर से पड़ गई है’
नीतीश भारद्वाज ने भगवत गीता का श्लोक याद दिलाते हुए सभा से कहा, जब से आया हूं सबने कहा महाभारत बहुत देखी. मित्रों, महाभारत आज भी चल ही रही है. लेकिन अलग तरह की चल रही है. धर्म की रक्षा की आवश्यकता फिर से पड़ गई है. ये कलियुग है. जब द्वापर में धर्म की रक्षा की जरूरत पड़ी, तो कलियुग में तो पड़नी ही है.”
‘हिंदू नहीं होता तो ये दूसरे धर्म यहां आकर नहीं पनपते’
एक्टर ने आगे कहा, इस समय जब धर्म रक्षा और विजय की आस लेकर तुम्हारे सामने खड़ा है, ऐसे समय में निराशा के भाव को अपने मन में आने नहीं देना है. आज परिस्थितियां वैसी ही हैं. भारत और विदेशों में भी. तरह-तरह की शक्तियां काम कर रही हैं. हिंदू धर्म पर आक्रमण हो रहा है. जो आदि-अनादि काल से चला आ रहा है वो केवल एक धर्म है- हिंदू धर्म. इस संस्कृति का रहना बहुत आवश्यक है. अगर हमारा व्यवहार सनातन वैदिक हिंदू नहीं होता तो ये दूसरे धर्म यहां आकर नहीं पनपते. न ही आज इनकी हिंदू धर्म के ऊपर टीका-टिप्पणी करने की हिम्मत होती.”
‘वरना हमें छत्रपति शिवाजी महाराज भी बनना आता है’
नितीश यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, “हिंदू धर्म बांटने का काम नहीं करता है. इसलिए हमारे बीच सिर्फ प्रेम होना चाहिए. जो हमसे प्रेम करेगा हम उन्हीं से करेंगे, वरना हमें छत्रपति शिवाजी महाराज भी बनना आता है. क्योंकि धर्म की रक्षा हमारा कर्तव्य है.”
महाभारत की स्टारकास्ट
यह भी पढ़ें
बात करें बीआर चोपड़ा की महाभारत की तो इसका प्रसारण 2 अक्टूबर 1988 को हुआ था. जिसे बीआर चोपड़ा ने प्रोड्यूस और उनके बेटे रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. इस सीरियल का क्रेज आज भी लोगों में देखने को मिलता है. इस शो में नीतीश भारद्वाज, फिरोज खान, रूपा गांगुली, पंकज धीर, मुकेश खन्ना, गूफी पेंट, पुनीत इस्सर, और गजेंद्र चौहान अहम रोल में नज़र आए थे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें