×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

धुरंधर 2 पर बढ़ा विवाद, आर माधवन ने मांगी माफी, इस सीन पर सिख समुदाय का फूटा था गुस्सा

धुरंधर 2 पर एक सीन के जरिए सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप है. इस बीच आर माधवन ने विवादित सीन पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई है.

धुरंधर 2 पर बढ़ा विवाद, आर माधवन ने मांगी माफी, इस सीन पर सिख समुदाय का फूटा था गुस्सा
Advertisement

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' का धमाल जारी है. बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता के साथ ही फिल्म विवादों के घेरे में भी फंस गई. फिल्म पर एक सीन के जरिए सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप है. इस बीच आर माधवन ने विवादित सीन पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई. 

आर माधवन ने Video जारी कर सिख समुदाय से माफी मांगी 

आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए सिख समुदाय से माफी मांगी और स्पष्ट किया कि यह एक गलतफहमी है. उन्होंने कहा कि फिल्म के एक सीन में उनके किरदार को गुरु गोविंद सिंह जी के दशम ग्रंथ की पंक्तियां बोलनी थीं. कुछ लोगों को लगा कि उस दृश्य में उन्होंने सिगरेट पीते हुए ये लाइनें बोलीं, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं. 

Advertisement

‘सिगरेट या धुआं एकदम नहीं दिखना चाहिए’

उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि इस सीन के दौरान एडिटर और डायरेक्टर आदित्य धर ने मुझे साफ-साफ कहा था कि लाइन बोलने से बहुत पहले सिगरेट बुझा दीजिएगा. वह ऐसी बातों का खास तौर पर ध्यान रखते हैं. उन्होंने कहा था कि सिगरेट या धुआं एकदम नहीं दिखना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि न मेरे मुंह से धुआं निकलेगा, न ही फ्रेम में कहीं सिगरेट या धुआं दिखाई देगा.”

‘हमारा कोई इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था’

Advertisement

आर माधवन ने सिख समुदाय के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने बकायदा सिगरेट बुझा दी थी. अगर आप पूरा सीन देखेंगे तो आपको न मेरे मुंह से धुआं निकलता दिखेगा, न ही पूरे फ्रेम में कहीं सिगरेट का नामो-निशान है. हमारा कोई इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था. पूरी सिख कम्युनिटी के साथ हम हैं और हमेशा रहेंगे. हम उनका बहुत आदर करते हैं. मैं हर फिल्म की रिलीज से पहले गोल्डन टेम्पल जाता हूं, यह सबको पता है. 

‘बुरा लगा है तो माफ कीजिएगा’

उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, “अगर किसी को जाने-अनजाने में बुरा लगा है तो माफ कीजिएगा. हमने यकीनन यह काम नहीं किया है.” माधवन ने दर्शकों से अपील की कि वे पूरा सीन ध्यान से देखें, ताकि गलतफहमी दूर हो सके. 

Advertisement

6 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस किया?

धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पाँच दिनों ही में 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है. फिल्म ने हिंदी बेल्ट में ही पहले दिन पेड प्रीव्यू के आंकड़े 43 करोड़ मिलाने के बाद 140 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन इसने 81 करोड़, तीसरे दिन 109 करोड़, चौथे दिन 113 करोड़,  पांचवें दिन 60 करोड़ की कमाई की थी. वहीं छठे दिन हिंदी बेल्ट में इस फिल्म ने 52 करोड़ की कमाई की है. साउथ भाषाओं के आँकड़े जोड़ने के बाद धुरंधर 2 ने भारत में 575.67 करोड़ का नेट कलेक्शन कर दिया है. वहीं भारत में इसका ग्रास  कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपये हो गया है. 

दुनियाभर में बजा धुरंधर 2 का डंका

Advertisement

धुरंधर द रिवेंज एक ऐसी फिल्म है, जो 4 घंटे के बावजूद दर्शकों को आख़िर तक कुर्सी तक बांधे रखती है. यही वजह है की पांच दिनों में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफ़िस पर 919 करोड़ का Gross कलेक्शन कर हर किसी को चौंका दिया है. सिर्फ ओवरसीज मार्केट में ही इस फिल्म ने 231.57 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है. 

क्या है धुरंधर 2 में खास?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति, इमोशन और बड़े-बड़े ट्विस्ट्स का जबरदस्त मिक्स है. रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की धुरंधर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन कितना होता है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें