×
जिस पर देशकरता है भरोसा

प्रभास की 'द राजा साब' के रिलीज होते ही फैंस ने मनाया जश्न, आतिशबाजी के साथ-साथ पोस्टर पर फूल चढ़ाकर पूजा की

प्रभास की 'द राजा साब' के रिलीज होते ही फैंस ने मनाया जश्न, आतिशबाजी के साथ-साथ पोस्टर पर फूल चढ़ाकर पूजा की

प्रभास की 'द राजा साब' के रिलीज होते ही फैंस ने मनाया जश्न, आतिशबाजी के साथ-साथ पोस्टर पर फूल चढ़ाकर पूजा की
Advertisement

पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' का लंबे समय से इंतजार था और आखिरकार यह शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फैंस को उनकी हर नई फिल्म का इंतजार बेसब्री से रहता है. इस बार भी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया. फिल्म को मारुति दसारी ने डायरेक्ट किया है और इसे पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. 

पांच भाषाओं में रिलीज हुई ‘द राजा साब’

प्रभास के साथ फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं. यह फिल्म पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की गई है, ताकि देशभर में फैंस इसका आनंद ले सकें. 

Advertisement

‘द राजा साब’ के रिलीज़ होते ही फैंस ने की  आतिशबाजी 

रिलीज के दिन फैंस का उत्साह जमकर देखने को मिला. सिनेमाघरों के बाहर प्रभास के फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. फैंस ने प्रभास के पोस्टर पर फूल चढ़ाए और उनकी पूजा भी की. यही नहीं, उनके पोस्टर को दूध से स्नान भी कराया गया. फिल्म रिलीज होने की खुशी में फैंस ने आतिशबाजी भी की और जमकर पटाखे फोड़े.

प्रभास के लिए एक्साइटेड दिखे फैंस 

Advertisement

कई फैंस ने प्रभास के नाम के नारे लगाए और जमकर डांस भी किया. कुछ ने अपना प्यार और समर्थन दिखाने के लिए प्रभास के पोस्टर वाली टी-शर्ट पहनी.इस दौरान एक फैन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''मैं 'द राजा साब' देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं. यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी है और प्रभास को बड़े पर्दे पर देखने का मजा ही कुछ और है.”

वहीं एक और फैन ने कहा, ''हमारे लिए प्रभास का जादू कभी पुराना नहीं होता. चाहे हॉरर हो या कॉमेडी, जब प्रभास स्क्रीन पर होते हैं, सब भूल जाते हैं.’’

फिल्म देख सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग

Advertisement

वहीं कुछ फैंस सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने प्रभास की एक्टिंग की तारीफ की, वहीं कुछ ने फिल्म के सेकेंड हाफ और क्लाइमेक्स को शानदार बताया. हालांकि कुछ लोगों की तरफ़ से फिल्म को मिक्स्ड रिएक्शन भी मिल रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें