×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

धुरंधर 2 के खौफ में अक्षय कुमार, डरते-डरते कर बैठे ऐसा फैसला, ख़ुद के ही पैरों पर ना मार लें कुल्हाड़ी

अक्षय कुमार में भी अब धुरंधर का ख़ौफ़ देखने को मिल रहा है, कुछ दिनों पहले तक अक्षय कुमार कह रहे थे की धुरंधर की वजह से उनकी फिल्म भूत बंगला पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई देखकर भूत बंगला को फ़िलहाल के लिए पोस्टपोन किया जा रहा है.

धुरंधर 2 के खौफ में अक्षय कुमार, डरते-डरते कर बैठे ऐसा फैसला, ख़ुद के ही पैरों पर ना मार लें कुल्हाड़ी
Advertisement

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल कर रही है. जिस तरह से ये फिल्म कर रही है, उसने बॉक्स ऑफ़िस पर हलचल मचा दी है, इंडस्ट्री के एक्टर्स अपनी फिल्मों को रिलीज़ करने से कतरा रहे हैं. धुरंधर 2 के सामने आने से सब डरे हुए हैं.

अक्षय कुमार में भी दिखा धुरंधर का खौफ

अक्षय कुमार में भी अब धुरंधर का ख़ौफ़ देखने को मिल रहा है, कुछ दिनों पहले तक अक्षय कुमार कह रहे थे की धुरंधर की वजह से उनकी फिल्म भूत बंगला पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई देखकर भूत बंगला को फ़िलहाल के लिए पोस्टपोन किया जा रहा है. 

भूत बंगला हुई पोस्टपोन, जानें कब होगी रिलीज़?

एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो भूत बंगला के मेकर्स धुरंधर से टक्कर नहीं चाहते, इसलिए इसकी रिलीज़ डेट में बदलाव किया जा रहा है. पहले ये फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी, उसके बाद फिल्म की रिलीज़ डेट 10 अप्रैल कर दी गई है. अब सुनने में आ रहा है कि मेकर्स फिल्म को 17 अप्रैल को रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं. 

Advertisement

भूत बंगला के मेकर्स ने क्यों उठाया ये कदम?

भूत बंगला के मेकर्स ने ये कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि धुरंधर द रिवेंज जिस तरह से बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई कर रही है, उसका क्रेज़ इतनी आसानी से ख़त्म नहीं होने वाला है. ये फिल्म चौथे हफ्ते तक भी शानदार कमाई कर सकती है, जिसका असर भूतं बंगला के कलेक्शन पर पड़ सकता है. यही वजह है कि इसकी रिलीज़ डेट में बदलाव कर इसे 17 अप्रैल कर दिया गया है. भूत बंगला को पोस्टपोन करना मेकर्स के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है. हालांकि 17 अप्रैल के बाद भी अगर धुरंधर बॉक्स ऑफ़िस टिकी रही, तब भी भूत बंगला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 

कब रिलीज़ होगा भूत बंगला का ट्रेलर 

बता दें कि भूत बंगला के ट्रेलर को टाल दिया गया है, खबरें थे की 30 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जाना था, हालांकि अब जब फिल्म की रिलीज़ डेट में बदलाव किया जा रहा है, तो ट्रेलर भी फ़िलहाल टाल दिया गया है. अब कुछ दिनों बाद ही मेकर्स भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज़ करेंगे. तब तक फैंस को इंतज़ार करना पड़ेगा. 

Advertisement

धुरंधर की वजह पोस्टपोन हुईं ये फिल्में?

धुरंधर द रिवेंज की वजह से कई फिल्मों की रिलीज़ डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. भूत बंगला से पहले यश की टॉक्सिक की रिलीज़ डेट को भी टाल दिया गया है, ये फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, इसके अलावा फिल्म डकैट की रिलीज़ डेट भी पोस्टपोन कर दी गई है, ये भी पहले 19 मार्च को ही रिलीज़ होने वाली थी. 

क्या हॉरर कॉमेडी से धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. जिसमें परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, मनोज जोशी, राजपाल यादव जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है, ये फिल्म काफी दिनों से चर्चाओँ में बनी हुई है. वैसे भी काफी दिनों से ह़ॉरर कॉमेडी फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है, ज्यादा से ज्यादा ऑडिशंस इस फिल्म को देखने थियेटर का रुख़ कर सकती है.

धुरंधर 2 ने अब तक कितने करोड़ का बिज़नेस किया?

Advertisement

यह भी पढ़ें

बात करें धुरंधर द रिवेंज की तो ये फिल्म लगातार बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है, दुनियाभर में इस फिल्म ने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं भारत में फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस कर लिया है. जल्द ही ये फिल्म कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.  

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें