×
जिस पर देशकरता है भरोसा

शादी के 15 साल बाद माही विज- जय भानुशाली ने लिया Divorce, बच्चों के लिए बने रहेंगे अच्छे दोस्त

पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है. दोनों ने एक बयान जारी कर तलाक़ का ऐलान कर दिया है. हालांकि बच्चों के लिए दोनों हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे.

शादी के 15 साल बाद माही विज- जय भानुशाली ने लिया Divorce, बच्चों के लिए बने रहेंगे अच्छे दोस्त
Advertisement

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज ने अलग होने का फैसला लिया है. दोनों ने सोशल मीडिया पर संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी प्रशंसकों को दी. बयान में उन्होंने साफ किया कि यह फैसला आपसी समझ से लिया गया है और इसमें कोई ड्रामा नहीं है.

‘आज हम अलग होने का फैसला करते हैं’

जय और माही ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए पोस्ट में लिखा, "आज हम जिंदगी के सफर पर अलग होने का फैसला करते हैं, फिर भी हम एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे. शांति, तरक्की, दया और इंसानियत हमेशा से हमारे मार्गदर्शक मूल्य रहे हैं.”

‘इस कहानी में कोई विलेन नहीं है’

दोनों ने अपने तीन बच्चों - तारा, खुशी और राजवीर की खातिर हमेशा अच्छे माता-पिता और दोस्त बनने का वादा किया. उन्होंने लिखा, "हम बच्चों के लिए एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहेंगे और सही फैसले लेते रहेंगे. हालांकि हम अलग-अलग रास्तों पर चलेंगे, लेकिन इस कहानी में कोई विलेन नहीं है, इस फैसले से कोई नेगेटिविटी नहीं जुड़ी.”

Advertisement

‘हम दोनों हमेशा एक-दूजे के अच्छे दोस्त बने रहेंगे’

बयान के अंत में उन्होंने फैंस और शुभचिंतकों से सम्मान, प्यार और दया की अपील करते हुए आगे लिखा, "आप लोग कोई भी नतीजा निकालने से पहले समझें कि हम ड्रामा नहीं, बल्कि जीवन में शांति चाहते हैं और इसलिए हमने समझदारी भरा फैसला लिया. हम दोनों हमेशा एक-दूजे के अच्छे दोस्त बने रहेंगे और हमेशा की तरह एक-दूसरे का साथ देंगे.”

कब हुई थी जय-माही की शादी

Advertisement

जय और माही की जोड़ी टीवी जगत में काफी पसंद की जाती रही है. दोनों ने कई रियलिटी शोज में साथ काम किया है. जय भानुशाली और माही विज की शादी साल 2011 में हुई थी. दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी. उनकी लव स्टोरी क्लब में हुई दोस्ती से शुरू हुई थी. वे साल 2013 में 'नच बलिए 5' के विनर भी रह चुके हैं.

साल 2019 में माही ने बेटी को दिया था जन्म

साल 2017 में दोनों ने खुशी और राजवीर को गोद लिया. साल 2019 में माही ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने तारा रखा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें