नेवी अफसर ने प्रेमिका की हत्या कर फ्रिज में रखा शव, शातिर तरीके से सबूत मिटाने की कोशिश हुई नाकाम, पुलिस ने धर दबोचा
Visakhapatnam Murder: विशाखापत्तनम में एक नेवी अफसर ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपाया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी चालाकी धरी की धरी रह गई और आरोपी पकड़ा गया.
Follow Us:
विशाखापत्तनम से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय नौसेना के एक कर्मी ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत को मिटाने करने के इरादे से उसके के शव के कई टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में छिपा दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
आरोपी ने ऑनलाइन मंगवाई थी चाकू
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए ऑनलाइन चाकू मंगवाया था. उसने शरीर के कुछ अंगों को फ्रिज में रखा और रविवार को अदाविवरम के पास एक सुनसान जगह पर मृतका के सिर और हाथों को जला दिया.
INS डेगा में कार्यरत रविंद्र ने प्रेमिका मोनिका की हत्या की
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सी.एच. रविंद्र है, जो INS डेगा में कार्यरत है. मृतका की पहचान मोनिका के रूप में हुई है. इन दोनों का संपर्क साल 2021 में एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुआ था. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी हो गई और वे अक्सर मिला करते थे.
किस बात पर हुआ विवाद?
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उनके बीच विवाद की मुख्य वजह पैसे और ब्लैकमेलिंग थी. आरोपी का दावा है कि महिला ने उससे लगभग 3.5 लाख रुपये लिए थे. महिला कथित तौर पर उनके प्रेम संबंधों के बारे में रविंद्र की पत्नी को बताने की धमकी दे रही थी.
विवाद के बाद गला दबाकर हत्या और शव के किए टुकड़े
यह भी पढ़ें
इसी तनाव के चलते उनके बीच अक्सर विवाद होता था. घटना वाले दिन रविंद्र ने महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां बहस बढ़ गई और उसने गला दबाकर उसकी जान ले ली. हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें