Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

ट्रंप की बढ़ी टेंशन! युद्ध की आहट के बीच ईरान का बड़ा ऐलान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लागू होई अब नई व्यवस्था

बढ़ते युद्ध के खतरों के बीच ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नई व्यवस्था लागू करने का बड़ा ऐलान किया है, जो अमेरिका की टेंशन बढ़ा सकती है.

Image Source: Xinhua/Ahmad Halabisaz/IANS
Loading Ad...

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नई व्यवस्था लागू करने का ऐलान कर दिया है. नई अथॉरिटी बनाई है जो समुद्री संचालन पर रियल टाइम निगरानी रखेगी. सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल स्ट्रेट के प्रबंधन हेतु नया निकाय “पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA)” बनाने की घोषणा की गई है. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि यह संस्था होर्मुज स्ट्रेट के संचालन और ताजा घटनाक्रमों पर “रियल-टाइम अपडेट” जारी करेगी.

पश्चिम एशिया में फिर तनाव बढ़ा

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं. इजरायली मीडिया की रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि अमेरिकी विमान बड़ी मात्रा में हथियार लेकर इजरायल पहुंच गए हैं और इजरायली सेना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है.

Loading Ad...

ईरान जहाजों के लिए नया नियम लाएगा

Loading Ad...

पीजीएसए (PGSA) समुद्री गतिविधियों की निगरानी और संचालन से जुड़ी सूचनाएं साझा करेगी. ईरान पहले ही जहाजों के लिए नए ट्रांजिट नियम और अनुमति प्रणाली लागू करने के संकेत दे चुका था. दो दिन पहले ही तेहरान ने एक नए सिस्टम की बात की थी. ईरान के अनुसार, उनका ये सिस्टम फ्रीडम प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगा. ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी योजना साझा की थी.

जल्द सार्वजनिक होगी सुरक्षा व्यवस्था

Loading Ad...

उन्होंने एक्स पर लिखा, " ईरान ने अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय व्यापार सुरक्षा की गारंटी के तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यातायात प्रबंधन के लिए एक पेशेवर तंत्र तैयार किया है, जिसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा. इस प्रक्रिया में केवल वाणिज्यिक जहाज और ईरान के साथ सहयोग करने वाले पक्ष ही लाभान्वित होंगे”. 

विशिष्ट सेवाओं के लिए शुल्क लिया जाएगा

यह भी पढ़ें

अजीजी के अनुसार, इस तंत्र के तहत विशिष्ट सेवाओं के लिए आवश्यक शुल्क भी लिया जाएगा. वहीं, यह मार्ग तथाकथित “फ्रीडम प्रोजेक्ट” के संचालनकर्ताओं के लिए बंद रहेगा. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...