Advertisement

Loading Ad...

मिडिल ईस्ट में ‘सीजफायर’ पर बंटी दुनिया! रूस-स्पेन का US पर तंज, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन ने किया स्वागत, जानें किसने क्या कहा?

Middle East Ceasefire: मिडिल ईस्ट में सीजफायर पर दुनिया दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही है, जहां पश्चिमी देशों ने इसका स्वागत किया है, वहीं रूस और स्पेन ने अमेरिका की भूमिका पर तीखे तंज कसे हैं.

Image Source: Canva
Loading Ad...

मिडिल ईस्ट 40 दिन बाद शांत है. 48 घंटे की डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 हफ्ते के सीजफायर का ऐलान किया. हमेशा 'डिप्लोमेसी और डायलॉग' की बात करने वाले भारत ने संघर्ष विराम का स्वागत किया तो वहीं दुनिया के अलग-अलग देशों ने भी इस पर मिलीजुली राय रखी.

रूस और स्पेन ने अमेरिका पर कसा तंज

रूस-स्पेन ने तंज कसा तो जर्मनी, फ्रांस, यूक्रेन, ब्रिटेन, स्पेन ने इसका स्वागत किया. खाड़ी देशों ने भी राहत की सांस ली है. रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा के अनुसार, इस संघर्ष में अमेरिका-इजरायल की हार हुई है. उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को ईरान पर "बिना उकसावे के किया गया एकतरफा आक्रामक हमले” में दोनों (USA-इजरायल) की “करीबी हार” हुई है. उन्होंने स्पुतनिक रेडियो पर कहा, “हमारे देश ने शुरू से ही, अपने पहले बयानों में कहा था कि इस हमले को तुरंत रोकना जरूरी है”.

Loading Ad...

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने सीजफायर को सराहा

Loading Ad...

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे “बहुत अच्छा” कदम बताया. मैक्रों ने एक्स पर कहा कि यह समझौता क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में सकारात्मक पहल है, लेकिन उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि लेबनान की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि इस सीजफायर में लेबनान को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि पूरे क्षेत्र में व्यापक और स्थायी शांति स्थापित की जा सके.

जर्मनी ने युद्धविराम का स्वागत किया

Loading Ad...

जर्मनी ने भी सीजफायर का स्वागत किया है. जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि आने वाले दिनों में कूटनीतिक प्रयासों के जरिए जंग का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए.

यूक्रेन ने भी सीजफायर और होर्मुज के खुलने का स्वागत किया

वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने सीजफायर और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने का स्वागत किया. साथ ही अमेरिका को सलाह दी कि उसे इसी तरह रूस को भी यूक्रेन के खिलाफ हमले रोकने के लिए मजबूर करना चाहिए.

Loading Ad...

लेबनान में जारी इजरायली हमलों की स्पेन ने की आलोचना

स्पेन के विदेश मंत्री ने ईरान में सीजफायर, लेकिन लेबनान में हमले जारी रखने के इजरायली रवैए की आलोचना की. उन्होंने कहा कि दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति के बाद भी इजरायल ने लेबनान में अपना जमीनी कैंपेन जारी रखने का दावा किया. "इसे मंजूर नहीं" किया जा सकता है. जोस मैनुअल अल्बेरेस ने पब्लिक रेडियो आरएनई को बताया, “सभी फ्रंट खत्म होने चाहिए, और सभी फ्रंट का मतलब लेबनान भी है”.

ब्रिटेन के पीएम ने जताई राहत की उम्मीद

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

वहीं स्पेनिश प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने एक्स पर सीजफायर का “अच्छी खबर” के तौर पर स्वागत किया, लेकिन कहा कि स्पेन “ दुनिया में आग लगाने वालों की इसलिए तारीफ नहीं कर सकता”. सांचेज ने डिप्लोमेसी (कूटनीति), इंटरनेशनल लीगैलिटी (अंतर्राष्ट्रीय वैधता) और पीस (शांति) की जरूरत पर बल दिया. वहीं, यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने उम्मीद जताई कि सीजफायर 'इलाके और दुनिया के लिए राहत का पल लाएगा’.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...