Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'हमारे जैसा कोई देश बताओ, जहां बढ़ी हो अल्पसंख्यकों की आबादी', डच PM के सवालों पर भारत का करारा जवाब

भारत ने मीडिया की आजादी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर उठे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि देश एक मजबूत लोकतंत्र है, जहां सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्राप्त है. विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने नीदरलैंड में यह प्रतिक्रिया दी.

Image Source: X/ @narendramodi
Loading Ad...

भारत ने एक बार फिर दुनिया के सामने साफ शब्दों में यह संदेश दिया है कि देश लोकतांत्रिक मूल्यों और विविधता की मजबूत नींव पर खड़ा है. मीडिया की आजादी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर लगाए गए आरोपों पर भारत ने कड़ा जवाब देते हुए इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने नीदरलैंड में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है, जहां हर नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है.

नीदरलैंड के सवाल पर भारत का जवाब

दरअसल, यह पूरा मामला उस समय चर्चा में आया जब नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन की ओर से भारत में कथित तौर पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में गिरावट को लेकर चिंता जताई गई थी. इसी को लेकर सवाल पूछे जाने पर सिबी जॉर्ज ने विस्तार से भारत का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि भारत 1.4 अरब लोगों का देश है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. यहां हर धर्म, भाषा और संस्कृति के लोगों को बराबरी का सम्मान मिलता है.

Loading Ad...

भारत की सांस्कृतिक विविधता का किया जिक्र

Loading Ad...

सिबी जॉर्ज ने कहा कि भारत केवल एक देश नहीं बल्कि पांच हजार साल पुरानी सभ्यता है. उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विविधता का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में शायद ही कोई दूसरा देश होगा जहां इतने धर्मों का उदय हुआ हो. हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म जैसे प्रमुख धर्म भारत की धरती से ही निकले और आज भी यहां पूरी स्वतंत्रता के साथ फल-फूल रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमेशा से दुनिया के अलग-अलग समुदायों के लिए सुरक्षित स्थान रहा है. यहूदी समुदाय का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां यहूदियों को कभी उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ा. यही भारत की असली ताकत और खूबसूरती है.

लोकतंत्र और चुनावों का दिया उदाहरण

Loading Ad...

विदेश मंत्रालय के सचिव ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया बेहद मजबूत है और यहां शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता परिवर्तन होता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने आर्थिक विकास और गरीबी उन्मूलन के लिए लोकतंत्र का रास्ता अपनाया, न कि हिंसा का. यही वजह है कि भारत आज दुनिया के सामने एक सफल लोकतांत्रिक मॉडल के रूप में खड़ा है.

अल्पसंख्यकों को लेकर भारत ने रखे आंकड़े

अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर भी भारत ने स्पष्ट जवाब दिया. सिबी जॉर्ज ने कहा कि देश में हर अल्पसंख्यक समुदाय सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन जी रहा है. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आजादी के समय देश में अल्पसंख्यकों की आबादी करीब 11 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 20 प्रतिशत से ज्यादा हो चुकी है. उनके मुताबिक यह इस बात का प्रमाण है कि भारत में सभी समुदायों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है.

Loading Ad...

पीएम मोदी के नीदरलैंड दौरे पर भी रही नजर

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो दिवसीय दौरे पर नीदरलैंड पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. बातचीत के बाद भारत और नीदरलैंड ने अपने रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया. दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत, नीदरलैंड को अपने सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक मानता है. उन्होंने दोनों देशों के ऐतिहासिक और मजबूत संबंधों को भविष्य के लिए बेहद अहम बताया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...