Advertisement

Loading Ad...

ट्रंप की धमकी के बाद ईरान पर नए हमले की तैयारी! अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान इजरायल पहुंचे, कभी भी हो सकता है हमला

ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिकी हथियारों से लैस दर्जनों विमानों के इजरायल पहुंचने की खबर है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि ईरान पर कभी भी बड़ा हमला हो सकता है.

Image Source: AI_Generated
Loading Ad...

सीजफायर के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से धमकी दी है. उन्होंने धमकी देते हुए कहा है अगर ईरान ने अमेरिका के ताजा शांति प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया तो देश में कुछ भी नहीं बचेगा. ट्रंप ने अपने एक्स अकाउंट ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा है, ‘ईरान के लिए घड़ी की टिक-टिक शुरू हो चुकी है और उन्हें अब तेजी से कदम उठाने होंगे वरना वहां उनका कुछ भी नहीं बचेगा. समय बहुत अहम है’.

ईरान पर नए हमले की तैयारी

इस बीच इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. वहीं अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान के इजरायल पहुंचने की भी खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ईरान पर नए हमलों की तैयारी है. पब्लिक ब्रॉडकास्टर ‘कान’ ने एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि यदि अमेरिका ईरान पर नए हमले करता है, तो इजरायल भी उसमें शामिल हो सकता है और ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बना सकता है. 

Loading Ad...

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच बातचीत

Loading Ad...

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटनाक्रम रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई लगभग आधे घंटे की बातचीत के बाद सामने आया, जिसमें कथित तौर पर दोनों नेताओं ने ईरान में संभावित नए संघर्ष पर चर्चा की. चैनल 12 की रिपोर्ट कहती है कि यह बातचीत “ईरान में फिर से संघर्ष की तैयारियों के बीच” हुई और इजरायली सेना को उच्च सतर्कता पर रखा गया है.

कभी भी हो सकता है हमला

Loading Ad...

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इजरायल को उम्मीद है कि किसी भी अमेरिकी कार्रवाई से पहले उसे सूचना दी जाएगी, हालांकि संभावित निर्णय की टाइमिंग को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है. चैनल 12 के मुताबिक ट्रंप पर चीन समेत कई पक्षों का दबाव है कि वह ईरान के साथ नए सैन्य टकराव में शामिल न होकर कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ें.

अमेरिकी हथियारों की बड़ी खेप इजरायल पहुंची

इस बीच, इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स ने ये भी दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में जर्मनी स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद लेकर दर्जनों कार्गो विमान तेल अवीव पहुंचे हैं, जो ईरान के खिलाफ संभावित नए हमलों की ओर इशारा करता है. इजरायली चैनल-13 ने दावा किया कि अमेरिकी कार्गो विमान बड़ी मात्रा में गोला-बारूद लेकर इजरायल पहुंचे हैं. यह खेप ईरान के खिलाफ युद्ध दोबारा शुरू करने की तैयारी का हिस्सा है.

Loading Ad...

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी धमकी

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका- इजरायल फिर से ईरान पर नए हमलों के सैन्य विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं. इस बीच चर्चा में ट्रंप का वो ट्रुथ सोशल पोस्ट भी है जिसमें उन्होंने एक एआई-जनरेटेड इमेज पोस्ट कर ईरान पर हमले की चेतावनी दी है. इस तस्वीर में मध्य पूर्व का एक नक्शा दिखाया गया है. इस नक्शे पर अमेरिकी ध्वज ओवरले किया गया है और कई लाल तीर सीधे ईरान की ओर इशारा करते दिखाई देते हैं.

ट्रंप ने साझा की बिना कैप्शन की तस्वीर

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

यह इमेज बिना किसी स्पष्ट कैप्शन के साझा की गई, लेकिन इसे ईरान पर संभावित दबाव या चेतावनी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले भी ट्रंप ने कई एआई-जनरेटेड तस्वीरें पोस्ट साझा की हैं, जिनमें ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई या हमलों के संकेत देने वाली सामग्री शामिल रही है.

Loading Ad...
Loading Ad...