Advertisement
पाकिस्तान के रक्षी मंत्री को नेतन्याहू ने बुरी तरह लताड़ा, दे डाली चेतावनी… बोले- अगर इजरायल पर आंच आई तो..!
पाकिस्तान द्वारा मध्यस्थता से हुए संघर्षविराम (Ceasefire) के तुरंत बाद लेबनान पर इजरायली हमले ने अंतरराष्ट्रीय आक्रोश पैदा कर दिया, जिसके बाद ख्वाजा आसिफ और नेतन्याहू के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई.
Advertisement
ईरान के साथ अमेरिका के सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया. इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई. वहीं दोनों पक्षों के बीच सीजफायर की मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल के इस हमले को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भड़क उठे.
बेंजामिन नेतन्याहू ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पाकिस्तान को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि इजरायल के विनाश की बात को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का इजरायल को खत्म करने का आह्वान बहुत बुरा है. यह ऐसा बयान नहीं है जिसे किसी भी सरकार से बर्दाश्त किया जा सके, खासकर उस सरकार से जो शांति के लिए न्यूट्रल आर्बिटर होने का दावा करती है”.
Advertisement
पाकिस्तान पर क्यों भड़के नेतन्याहू?
Advertisement
दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा "इजरायल बुरा है और इंसानियत के लिए श्राप है. इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, लेबनान में नरसंहार हो रहा है. इजरायल बेगुनाह नागरिकों को मार रहा है, पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान, खून-खराबा लगातार जारी है”.
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने इजरायल की तुलना एक ‘कैंसर रूपी राज्य’ से की थी
Advertisement
इजरायल के खिलाफ आग उगलते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, "मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि जिन लोगों ने फिलिस्तीनी धरती पर इस कैंसर जैसे राज्य का निर्माण किया है, वे यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाएं और उन्हें नरक में जलाएं”.
शहबाज शरीफ ने भी इजरायली हमले की निंदा की
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बीते दिन इजरायल के हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने बताया कि इजरायल के हमले के बाद लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम से फोन पर बातचीत की.
Advertisement
शहबाज शरीफ ने एक्स हैंडल पर क्या लिखा?
पीएम शहबाज ने एक्स पर लिखा, "मैंने आज शाम लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम से बात की. मैंने लेबनान के खिलाफ इजरायल के लगातार हमले की कड़ी निंदा की और इन दुश्मनी की वजह से लेबनान में हजारों लोगों की जान जाने पर दुख जताया. मैंने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान-अमेरिका बातचीत के जरिए बातचीत को आसान बनाने समेत शांति की कोशिशों को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को फिर से सुनिश्चित किया”.
शहबाज ने लेबनान के पीएम नवाफ सलाम से की बात
Advertisement
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नवाफ सलाम का शुक्रिया जिन्होंने पाकिस्तान की शांति की कोशिशों की सराहना की और लेबनान और उसके लोगों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों को तुरंत खत्म करने के लिए हमारे लगातार समर्थन की जरूरत पर जोर दिया.
लेबनान पर इजरायली हमला सीजफायर का खुला उल्लंघन
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय इजरायली कार्रवाई इस इलाके में शांति और स्थिरता बनाने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों को कमजोर करती है और अंतरराष्ट्रीय कानून और बुनियादी मानवीय सिद्धांतों का खुला उल्लंघन है. पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लेबनान के खिलाफ इजरायल के हमलों को खत्म करने के लिए तुरंत और ठोस कदम उठाने की अपील करता है.
Advertisement
इजरायली हमले में 300 से भी ज्यादा लोगों की गई जान
यह भी पढ़ें
बता दें, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों बाद, इजरायल ने लेबनान पर एक दिन का सबसे बड़ा हमला किया, जिसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए और 1,100 से ज्यादा घायल हुए.