कौन है 136 करोड़ का इनामी एल मेंचो? जिसकी मौत के बाद मेक्सिको में भड़की हिंसा, समर्थकों ने फूंके मॉल-दुकानें
एल मेंचो की मौत के बाद समर्थकों ने एयरपोर्ट, पेट्रोल पंप और मॉल में तोड़फोड़ और आगजनी की. इस दौरान उग्रवादियों के हाथों में बंदूकें थी.
Follow Us:
नॉर्थ अमेरिकी स्टेट मैक्सिको जल रहा है. यहां एक कुख्यात ड्रग तस्कर को मारने के बाद जालिस्को समेत कई राज्यों में हिंसा भड़क गई. मैक्सिकन सिक्योरिटी फोर्स ने सबसे ताकतवर और खूंखार ड्रग माफिया 'एल मेंचो' को मार गिराया है. इसके बाद एल मेंचो समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए आगजनी की.
एल मेंचो के मारे जाने की जानकारी US के डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने दी. उन्होंने बताया, ‘एल मेंचो का खात्मा मेक्सिको, US, लैटिन अमेरिका और दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी बात है. अच्छे लोग बुरे लोगों से ज्यादा ताकतवर हैं.’ हालांकि लैंडौ ने हिंसा की घटना पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि बुरे लोग डर के साथ जवाब दे रहे हैं, लेकिन हमें कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए.
एल मेंचो समर्थकों ने दुकान में लगाई आग
बताया जा रहा है कि एल मेंचो की मौत के बाद जालिस्को, प्यूर्टो वल्लार्टा और आसपास में हिंसा शुरू हुई थी. एल मेंचो समर्थकों ने कई जगह गाड़ियों में आगजनी की और घंटों तक हाईवे जाम रखा. समर्थकों ने एयरपोर्ट, पेट्रोल पंप और मॉल में भी तोड़फोड़ और आगजनी की. इस दौरान उग्रवादियों के हाथों में बंदूकें थी. हालातों की गंभीरता को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया.
काले धुएं का गुबार, पार्किंग में लगाई आग
प्यूर्टो वालार्टा में कॉस्टको की पार्किंग में कई गाड़ियां जल गईं… अपने बॉस के मारे जाने के बाद CJNG कार्टेल पूरे शहर और मैक्सिकन राज्य जलिस्को में अपना उत्पात मचा रहा है।
शांति की अपील, इमरजेंसी नंबर जारी
मेक्सिको में हिंसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें देखा गया कि पार्किंग, दुकानों, सुपरमार्केट के अंदर तक आगजनी की गई है. पर्यटन स्थलों और बीच के पास लोग घबराकर भाग रहे हैं. ग्वाडालाजारा एयरपोर्ट पर भीलोग घबराए हुए नजर आए. इस बीच राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने शांति की अपील की है
UAS स्टेट डिपार्टमेंट ने अमेरिकी नागरिकों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किए है. इनमें UAS और कनाडा से कॉल करने वालों के लिए 1-888-407-4747 और मेक्सिको समेत विदेश से कॉल करने वालों के लिए +1 202-501-4444 नंबर दिए गए हैं.
कौन था एल मेंचो?
नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ 'एल मेंचो' जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था. वह दुनिया के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों और बड़े ड्रग तस्करों में शामिल था. CJNG दुनिया के सबस बड़े क्रिमिनल ग्रुप का हिस्सा था. ये ग्रुप अमेरिका के 50 राज्यों में एक्टिव है. एल मेंचो की दहशत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी सरकार ने एल मेंचो के ऊपर 136 करोड़ रुपए का इनाम रखा था. एल मेंचो 1980 में अवैध रुप से अमेरिका पहुंचा था. यहां आकर वह ड्रग गैंग से जुड़ गया.
सेना की कार्रवाई के दौरान एल मेंचो घायल हुआ था. उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद उसके ग्रुप के सदस्यों ने कई जगह हिंसक प्रदर्शन किया. इस हत्या ने कार्टेल के खिलाफ सरकार की लड़ाई को और बढ़ा दिया और गैंग की हिंसक प्रतिक्रिया शुरू हो गई है. प्यूर्टो वालार्टा में बंदूकधारियों ने हाईवे जाम कर दिए और गाड़ियों में आग लगा दी.
यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का खूनी खेल! गायब किए जा रहे बेगुनाह नागरिक, स्वतंत्र जांच की उठी मांग
मेक्सिको का यह ऑपरेशन ड्रग तस्करी पर रोक लगाने के लिए वाशिंगटन के लगातार दबाव के बीच हुआ है. हाल के महीनों में अमेरिकी प्रशासन ने मैक्सिको पर कार्टेल के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का दबाव डाला था. जबकि मैक्सिकन नेताओं ने सीधे अमेरिकी सैन्य दखल से इंकार कर दिया है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement