Advertisement
न्यूयॉर्क में यहूदियों पर चाकू से हमला, भड़के इजरायली मंत्री, मेयर जोहरान ममदानी को ठहराया जिम्मेदार
यहूदियों पर चाकू से हमले के बाद इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने न्यूयॉर्क मेयर ममदानी को दोषी ठहराया है. उन्होंने कहा, शब्दों के नतीजे होते हैं.
Advertisement
अमेरिका ईरान की जंग के बीच न्यूयॉर्क सिटी में दो यहूदियों पर चाकू से हमले के मामले सामने आए. इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने इस हमले का कनेक्शन न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी से जोड़ा. उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए घटना को भयानक यहूदी-विरोधी हमला बताया.
गिदोन सार ने मेयर जोहरान ममदानी पर ऐसे माहौल में योगदान देने का आरोप लगाया, जिसमें यहूदियों को निशाना बनाया जा रहा है. इजरायली विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इस घटना को लेकर गुस्सा दिखाया. उन्होंने इसे इजरायल के खिलाफ महीनों से लोगों को भड़काने की कोशिश से जोड़ा.
इजरायली मंत्री ने ममदानी पर क्या आरोप लगाए?
Advertisement
गिदोन सार ने लिखा, ‘मैं न्यूयॉर्क में हुए भयानक एंटीसेमिटिक (यहूदी विरोधी) चाकूबाजी हमले से हैरान हूं. व्याकुल हूं लेकिन दुख की बात है कि हैरान नहीं हूं. यह हिंसा यूं ही नहीं हुई, ममदानी की तरफ से यहूदी देश के खिलाफ महीनों से चल रही भड़काने की कोशिशों ने ऐसा माहौल बनाने में मदद की है जिसमें यहूदियों को निशाना बनाया जा रहा है.’
Advertisement
इजरायली विदेश मंत्री ने आगे कहा, ‘बातों के नतीजे होते हैं.’ गिदोन सार ने जोहरान ममदानी से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा,
‘ममदानी को भड़काना बंद करना चाहिए, यहूदी-विरोधी भावना का डटकर सामना करना चाहिए और शहर के यहूदी समुदाय की रक्षा के लिए अभी कार्रवाई करनी चाहिए, बस बहुत हो गया.’
Advertisement
मैनहट्टन में एक एशियाई आदमी और एक यहूदी आदमी से जुड़ी दो अलग-अलग चाकूबाजी की घटनाओं के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले, न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका एस. टिश ने कहा था कि अलग-अलग हमलों में दो लोगों को चाकू मारा गया और दोनों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया.
न्यूयॉर्क पुलिस ने क्या बताया?
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अनुसार, 51 वर्षीय राउल मोरालेस को दोनों चाकूबाजी की घटनाओं के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की तलाश नहीं की जा रही है.
Advertisement
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मोरालेस ने दोनों हमलों के दौरान कथित तौर पर ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाए थे. जांच अधिकारी यह भी पड़ताल कर रहे हैं कि क्या इन हमलों को हेट क्राइम (घृणा अपराध) माना जाना चाहिए.
पुलिस ने कहा कि विभाग के रिकॉर्ड में आरोपी का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कोई इतिहास नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि मानसिक स्वास्थ्य भी इस घटना का एक कारण हो सकता है. अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि आरोपी का दोनों पीड़ितों में से किसी के साथ कोई ज्ञात संबंध नहीं था और न ही दोनों पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे.
जोहरान ममदानी ने क्या कहा?
Advertisement
इससे पहले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोह्रान ममदानी ने इन हमलों की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें ‘इन भयावह चाकूबाजी की घटनाओं’ की जानकारी दी गई है और उन्हें राहत है कि दोनों पीड़ितों की हालत स्थिर है.
यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट! अमेरिका ने ईरान पर शुरू किया नया हमला, IRGC ने भी पलटवार का दावा
उन्होंने तुरंत कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि पुलिस इन घटनाओं की संभावित हेट क्राइम के तौर पर जांच कर रही है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
ममदानी ने कहा, ‘इस तरह के नफरत से प्रेरित और घृणित हमलों के लिए हमारे शहर में कोई जगह नहीं है.’ पुलिस ने बताया कि हमलों के पीछे के मकसद की जांच अभी जारी है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है.