Advertisement
इजरायल का ‘ऑपरेशन इंतकाम’- 7 अक्टूबर का मास्टरमाइंड शंबारी ढेर, हमास की टूटी कमर!
इजरायल ने 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड और हमास के इंटेलिजेंस चीफ शंबारी को एक सटीक सैन्य कार्रवाई में ढेर कर अपना बदला पूरा किया.
Advertisement
इजरायली रक्षा बल (IDF) ने बुधवार को कहा है कि उसने एक सटीक हमले में हमास के मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑपरेशंस के चीफ, इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी को मार गिराया है. शंबारी को 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए भीषण हमले के मुख्य सूत्रधारों में से एक माना जाता था.
ड्रोन हमले में हुआ खात्मा
गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई गाजा शहर के पश्चिमी अल-रिमाल क्षेत्र में हुई. इजरायली ड्रोन ने एक कार को निशाना बनाकर दो मिसाइलें दागीं. इस हमले में शंबारी और उसके बेटे सलाह सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं. आईडीएफ (IDF) के अनुसार, शंबारी हमास के उन चुनिंदा कमाडरों में से एक था जो इजरायल के खिलाफ रणनीतिक हमलों के लिए मास्टर प्लान तैयार करता था.
Advertisement
हमास के खुफिया प्रमुख की मौत
Advertisement
सैन्य विशेषज्ञों के मुताबिक, शंबारी जैसे उच्च स्तरीय खुफिया अधिकारी का मारा जाना हमास के सूचना तंत्र और युद्धक समन्वय के लिए बड़ा नुकसान है. वह इजरायल के खिलाफ खुफिया जानकारी जुटाने और सैन्य अभियानों के प्रबंधन का नेतृत्व कर रहा था.
गाजा में अब भी हिंसा जारी
Advertisement
यह भी पढ़ें
हालांकि, गाजा में काफी हद तक युद्धविराम हो चुका है फिर भी इजरायल 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले में शामिल लोगों को मारने के लिए हमला कर रहा है. गाजा में अभी भी हिंसा जारी है और गाजा के हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक जब से यह समझौता शुरू हुआ है उसके बाद से कम से कम 818 फिलिस्तीनी मारे गए हैं.