Advertisement
संकट में ईरान! इजरायली मीडिया का दावा- सुप्रीम लीडर मोजतबा बेहोश, फैसले लेने की स्थिति में नहीं
इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कथित तौर पर बेहोश हैं और कोम शहर में एक गंभीर बीमारी के लिए उनका इलाज चल रहा है.
Advertisement
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर इजरायल ने बड़ा दावा किया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले दावा किया था कि मोजतबा अमेरिकी और इजरायली सेना की कार्रवाई में घायल हो गए थे, उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. इस बीच अब द टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया कि एक इंटेलिजेंस असेसमेंट के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई बेहोश हैं और कोम शहर में एक गंभीर मेडिकल बीमारी का इलाज चल रहा है.
इजरायली मीडिया का दावा- मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर
इजरायली मीडिया ने बताया कि अमेरिका-इजरायली इंटेलिजेंस पर आधारित और अपने खाड़ी सहयोगियों के साथ शेयर किए गए एक डिप्लोमैटिक मेमो में लिखा है, “मोजतबा खामेनेई का कोम में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. वह सरकार के किसी भी फैसले में शामिल नहीं हो पा रहे हैं”.
Advertisement
हमले के बाद पहली बार लोकेशन उजागर
Advertisement
बता दें, 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले के साथ संघर्ष की शुरुआत की, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत कई शीर्ष नेता की मौत हो गई. इसके बाद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया. युद्ध की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है जब किसी रिपोर्ट में खामनेई की लोकेशन पब्लिक में बताई गई है. माना जा रहा था कि 28 फरवरी के शुरुआती हमलों में वह घायल हो गए थे.
खामेनेई के अंतिम संस्कार की गुप्त योजना का दावा
Advertisement
इजरायली मीडिया ने बताया कि इस डॉक्यूमेंट में उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को शुरुआती हमलों में मारे जाने के बाद कोम में दफनाने की तैयारियों का भी खुलासा हुआ है. बता दें, इजरायली मीडिया के रिपोर्ट से पहले आईआरजीसी के एक वरिष्ठ जनरल की मौत पर मोजतबा खामेनेई का बयान सामने आया था. ईरान के सुप्रीम लीडर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईरानी नेतृत्व के खिलाफ हत्याएं और अपराध देश की प्रगति को नहीं रोकेंगे. वरिष्ठ जनरल सोमवार को तेहरान में इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमले में मारे गए थे.
ईरानी खुफिया प्रमुख माजिद खादेमी का निधन
मोजतबा खामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईरान के खुफिया संगठन (IRGC) के प्रमुख माजिद खादेमी के काम की सराहना करते हुए कहा, "शहीद मेजर जनरल सैय्यद मजीद खादेमी, जो देश की सुरक्षा, खुफिया और रक्षा के क्षेत्र में दशकों से खुदा की राह पर बिना थके संघर्ष कर रहे थे, उन्हें शहादत का आशीर्वाद मिला है. ईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं जो अल्लाह से किए वादे के पक्के रहे हैं. उनमें से कुछ ने अपनी जान देकर अपना वादा पूरा कर दिया है और कुछ इंतजार कर रहे हैं और वे जरा भी नहीं बदले हैं”.
Advertisement
कमांडर की शहादत पर संवेदना व्यक्त
यह भी पढ़ें
उन्होंने आगे कहा कि मैं इस कमांडर की शहादत पर संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही उनके सम्मानित परिवार और आईआरजीसी इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन में उनके साथियों को नमन करता हूं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें परलोक में ऊंचा स्थान प्राप्त हो.