ईरान सरकार में अंदरूनी कलह? राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने मांगी माफी… तो भड़क गया IRGC, कमांडर्स ने खोला मोर्चा

राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान द्वारा खाड़ी देशों से माफी मांगने और हमले न करने संबंधी बयान से IRGC नाराज हो गया है. इसे ईरान सरकार के भीतर बढ़ती अंदरूनी कलह के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

मिडिल ईस्ट में जंग जारी है और यह दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेता जा रहा है. ईरान सिर्फ अमेरिका और इजरायल पर हमले नहीं कर रहा है, बल्कि अपने पड़ोस में मौजूद खाड़ी के दूसरे देशों पर भी कर रहा है जहां-जहां अमेरिकी बेस हैं. ईरान के इस हमले ने सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, यूएई जैसे कई देशों को नुकसान पहुंचाया है और इसके लिए वहां के हुक्मरानों ने ईरान की आलोचना की है. हालांकि, अभी हाल ही ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने इसके लिए माफी भी मांगी थी और भरोसा दिलाया था कि आगे इन देशों पर हमला नहीं करेगा.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने क्या कहा था?

पेजेश्कियान ने माफी मांगते हुए कहा था कि, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से उन पड़ोसी देशों से माफी मांगता हूं जो ईरान की कार्रवाईयों से प्रभावित हुए हैं’. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि ईरान तब तक अपने पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा, जब तक कि इन देशों में मौजूद अमेरिकी बेसों से ईरान पर हमला नहीं होता है. 

पेजेश्कियान के बयान पर ट्रंप ने खेला कार्ड?

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान के इस बयान के बाद ट्रंप की तरफ से भी एक बयान आया, जिसमें उन्होंने कह दिया कि अमेरिका का ईरान पर यह दबाव का नतीजा है कि पेजेश्कियान ने खाड़ी देशों से माफी मांगी है. वहीं, अब जानकारी के मुताबिक, पेजेश्कियान के इस बयान के बाद ईरान में कट्टरपंथी धड़ों, खासकर आईआरजीसी ने नाराजगी जताई है. 

IRGC और अन्य नेताओं ने क्या कहा?

सूत्रों के अनुसार, पेजेश्कियान के माफी वाले बयान ने ईरान में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है. सांसद हामिद रसाई ने राष्ट्रपति के रुख को गैर-पेशेवर और अस्वीकार्य करार दिया. न्यायपालिका प्रमुख मोहसेनी-एजेई ने स्पष्ट किया कि पड़ोसी देशों की धरती से ईरान के खिलाफ होने वाली हर गतिविधि का करारा जवाब दिया जाएगा. 

विरोध देख पेजेश्कियान ने बदला बयान!

पेजेश्कियान के बयान के विरोध के चलते उनके कार्यालय को यह दोहराना पड़ा कि ईरान की सेना क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों से होने वाले हमलों का तगड़ा जवाब देगी. कुछ घंटों के बाद, राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर अपने बयान को फिर से पोस्ट किया, लेकिन अपने भाषण से माफी को हटा दिया, जिसने शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड्स समेत कई नेताओं को नाराज दिया था.  

IRGC ने जारी की हमले की तस्वीर

इन सबके बीच IRGC ने कई तस्वरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जारी की हैं जिसमें उन्होंने अमेरिकी ड्रोन MQ-9 को मार गिराने का दावा किया. इसके साथ ही वे चेतावनी भी दे रहे हैं कि अमेरिका-इजरायल सहित उन तमाम देशों पर हमला करेंगे जो ईरान को नुकसान पहुंचाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →