Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

ओमान तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, भारत ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

Attack On An Indian-Flagged Ship: भारत ने ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया और कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा पर चिंता जताई है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

भारत ने बुधवार को ओमान के तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. एमईए (MEA) के आधिकारिक बयान अनुसार, बुधवार (13 मई) को ओमान के तट पर भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुआ हमला किसी भी हालत में मंजूर नहीं है. हम इस बात की निंदा करते हैं कि व्यावसायिक जहाजों और आम नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है.

विदेश मंत्रालय ने ओमान का आभार जताया

इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने सभी भारतीय चालक दल के सुरक्षित होने की पुष्टि करते हुए ओमानी अधिकारियों का आभार जताया. लिखा कि जहाज पर सवार भारतीय क्रू सुरक्षित हैं और हम उन्हें बचाने के लिए ओमानी अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं. 

Loading Ad...

कमर्शियल जहाजों पर हमले बंद हो- विदेश मंत्रालय

Loading Ad...

अंत में एक बार फिर इस कृत्य की आलोचना करते हुए कहा गया कि भारत फिर से कहता है कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाने और बेगुनाह आम क्रू सदस्यों को खतरे में डालने, या किसी और तरह से नौवहन और कॉमर्स की आजादी में रुकावट डालने से बचने की जरूरत है.

जहाज पर ड्रोन या मिसाइल हमले की आशंका

Loading Ad...

ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और मालवाहक जहाज डूब गया. 'हाजी अली' नाम का जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उससे कोई ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार टकरा गया. हादसे के बाद जहाज में आग लग गई, हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया.

ओमान तट के पास मालवाहक जहाज डूबा

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, 13 मई की सुबह गुजरात के द्वारका निवासी और जहाज मालिक सुलतान अहमद अंसार के एमएसवी हाजी अली जहाज पानी में डूब गया. यह जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था. सुबह करीब 3:30 बजे ओमान के समुद्री तट के पास जहाज हादसे का शिकार हुआ.

Loading Ad...

सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित बचाए गए

यह भी पढ़ें

चालक दल ने बाद में बताया कि जहाज से किसी विस्फोटक जैसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी थी. इसके बाद जहाज में आग लग गई. हालात बिगड़ते देख 14 क्रू मेंबर्स ने लाइफ बोट पहनी और जहाज छोड़ा. इस दौरान ओमानी अधिकारियों ने आगे बढ़कर भारतीय दल की मदद की. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...