Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

नॉर्वे में गूंजा भारत का नाम, PM को मिला वहां का सर्वोच्च सम्मान, दुनिया से मिलने वाला यह है उनका 32वां बड़ा अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है, जो विश्व स्तर पर मिलने वाला यह उनका 32वां बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है.

Image Source: IANS/Video Grab
Loading Ad...

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. नॉर्वे ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी को अपने सबसे बड़े सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट से नवाजा. यह पीएम मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.

दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर

बता दें कि एक दिन पहले ही भारत के प्रधानमंत्री को स्वीडन में सर्वोच्च सम्मान 'रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार' (कमांडर ग्रैंड क्रॉस) से सम्मानित किया गया था. पीएम मोदी ने सोमवार को नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में अलग-अलग एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इसके बाद दोनों नेताओं ने अपना संबोधन दिया.

Loading Ad...

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

Loading Ad...

नॉर्वे में भारतीय समुदाय के लोगों ने पूरी गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट के जरिए भावनाएं व्यक्त की. उन्होंने लिखा, "ओस्लो में आज भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत कार्यक्रम में 'रिदम्स ऑफ इंडिया' की प्रस्तुति ने भारत की सांस्कृतिक विविधता की खूबसूरत झलक पेश की. सत्तरिया से भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी से ओडिसी, कथक से मोहिनीअट्टम तक, प्रत्येक नृत्य शैली में वर्षों की लगन, अनुशासन और उत्कृष्टता झलकती है. भारत की संस्कृति को जीवंत और संजोए रखने के लिए हम अपने प्रवासी भारतीयों पर गर्व करते हैं. 

PM मोदी का ओस्लो में प्रवासी भारतीयों ने किया भव्य स्वागत

Loading Ad...

पीएम मोदी ने लिखा, "मुझे गर्व है कि हमारा प्रवासी भारतीय समुदाय भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत और सशक्त बनाए हुए है. भारत के प्रधानमंत्री के सामने छोटी बच्चियों ने भी शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी. पीएम मोदी ने लिखा, "ओस्लो में स्वागत कार्यक्रम के दौरान नाट्यलय नृत्य विद्यालय के एक समूह ने भरतनाट्यम से संबंधित अलारिप्पू नृत्य प्रस्तुत किया. यह समूह लगभग तीन दशकों से नॉर्वे में भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को लोकप्रिय बनाने का काम कर रहा है. ऐसे प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं”.

विदेशी कलाकारों ने PM के स्वागत में आरती गाई

प्रधानमंत्री के स्वागत में देसी विदेशी कलाकारों की मंडली आरती ओम जय जगदीश गाती दिखी. पीएम ने लिखा, "संगीत, संस्कृति और साझा कलात्मक भावना के माध्यम से एकजुटता का एक सुंदर प्रतिबिंब 'साथ साथ' का साक्षी बना. भारतीय और पश्चिमी शास्त्रीय परंपराओं के भावपूर्ण संगम को प्रस्तुत करने के लिए बैरेट ड्यू म्यूजिक इंस्टीट्यूट की टीम का हार्दिक आभार”.

Loading Ad...

व्यापार और हरित ऊर्जा पर बातचीत

यह भी पढ़ें

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओस्लो पहुंचे. हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने भी उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे के बीच जो समझौता हुआ है, उससे पूरे विश्व को लाभ मिलने वाला है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...