Advertisement

Loading Ad...

UN में भारत ने पाकिस्तान की लगाई क्लास, कहा: फेल देश... दान पर टिका... उपदेश न दे...

UN में भारत ने एक बार पिर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। भारत ने साफ सीधे शब्दों में कह दिया पाकिस्तान OIC का समय बर्बाद कर रहा है। भारत ने आगे कहा कि UN से प्रतिबंधित आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान उपदेश न दे तो अच्छा है।

Loading Ad...

UN में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की सातवीं बैठक के दौरान पाकिस्तान को भारत ने सभी देशों के सामने लताड़ लगाई है। भारत ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई है। पाकिस्तान को एक फेल देश बताते हुए भारत ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय दान पर टिका है।आतंकवादियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान लगातार झूठ फैला रहा है। यह फेल देश ओआईसी का समय भी बर्बाद कर रहा है। मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान को उपदेश देने की जरूरत नहीं है। 


झूठ फैलाने में जुटा पाकिस्तान, OIC का समय कर रहा बर्बाद 

Loading Ad...

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के क्षितिज त्यागी ने कहा , "यह देखना दुखद है कि पाकिस्तान के नेता और प्रतिनिधि अपने सैन्य आतंकवादी समूह के झूठ को लगातार फैलाने में जुटे हैं। पाकिस्तान ओआईसी को अपने मुखपत्र के रूप में इस्तेमाल करके उसका मजाक उड़ा रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि OIC का समय एक फेल देश बर्बाद कर रहा है। यह देश अंतरराष्ट्रीय सहायता पर जीवित है। पाकिस्तान की बयानबाजी पाखंड, अमानवीयता और अक्षमता से भरी हुई है। भारत लोकतंत्र, प्रगति और अपने लोगों के लिए सम्मान सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। इन मूल्यों से पाकिस्तान को सीखना चाहिए।क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान में मानवाधिकारों का हनन, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न और लोकतांत्रिक मूल्यों का व्यवस्थित उल्लंघन राज्य की नीतियों का हिस्सा है। पाकिस्तान जो बेशर्मी से संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादियों को पनाह देता है, उसे किसी को उपदेश नहीं देना चाहिए। भारत ने यूएन में कहा कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ अपनी सनक से उबरना चाहिए।

Loading Ad...


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अंग रहेंगे 

Loading Ad...

मौके पर एक बार फिर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की बात उठी। इसपर क्षितिज त्यागी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग बने रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति अपने आप में बहुत कुछ कहती है। ये सफलताएं दशकों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से पीड़ित इस क्षेत्र में सामान्य स्थिति लाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर लोगों के भरोसे का प्रमाण हैं।


यह भी पढ़ें

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल कर ते हुए उसे धो दिया। भारत ने कहा कि यह टिप्पणी पाकिस्तान के झूठ फैलाने का जवाब है। बता दें कि 19 फरवरी को UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा था कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।  

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...