Advertisement

Loading Ad...

Plane Crash: सऊदी अरब और फ्रांस में भीषण प्लेन क्रैश, दोनों हादसों में 25 लोगों की मौत

Plane Crash News: पहला हादसा फ्रांस के नैन्सी के पास हुआ. जहां स्काईडाइवर्स को ले जा रहा एक प्लेन दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई.

Image Source- IANS/Social Media video grab
Loading Ad...

फ्रांस और सऊदी अरब में दो बड़े हादसे हो गए. जिनमें कई लोगों की मौत हो गई. दोनों देशों में विमान हादसे का शिकार हो गए हैं. पहला हादसा फ्रांस के नैन्सी के पास हुआ. जहां स्काईडाइवर्स को ले जा रहा एक सिविलियन प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. 

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में पायलट समेत 11 यात्री शामिल हैं. इनमें 5 ट्रेनी स्काईडाइवर और 5 ट्रेनर शामिल हैं. फ्रांसीसी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन स्काईडाइविंग ग्रुप को लेकर जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है विमान में विस्फोट हुआ था.

कई टुकड़ों में बिखरा विमान

Loading Ad...

एल'एस्ट रिपब्लिकैं की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में सवार अधिकांश लोग नैंसी में काम करने वाले नर्स थे, जो पहली बार स्काइडाइविंग का अनुभव लेने जा रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही ऑर्डर ऑफ इंडिपेंडेंट नर्सेज की म्यूरथ-ए-मोसेल शाखा के अध्यक्ष थियरी पेशे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. हादसे की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव की टीम भेजी गई. इलाके में इमरजेंसी लागू हो गई. मौके पर मौजूद अधिकारी हादसे की जांच में जुट गई है. हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है. जांच एजेंसियां हादसे का पता लगाने में जुटी हैं. विमान तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से क्रैश हुआ. यह हादसा फ्रांस के हालिया सबसे गंभीर विमान हादसों में से एक माना जा रहा है. नीचे गिरते ही विमान कई टुकड़ों में बिखर गया.

Loading Ad...

सऊदी अरब में प्लेन क्रैश 

वहीं सऊदी अरब में भी एक हेलिकॉप्टर हादसे की खबर है. इसमें 14 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है रास तनूरा इलाके में सुबह छह बजे (स्थानीय समयानुसार) इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है. ये हेलिकॉप्टर सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी का था. सरकारी समाचार एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के अनुसार, मारे गए सभी सऊदी नागरिक थे. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- ‘आतंकवाद पाकिस्तान की सरकारी नीति का हिस्सा’, कराची ब्लास्ट पर पाक ने भारत पर लगाए आरोप तो मिला करारा जवाब

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...