Advertisement

Loading Ad...

‘वो हमारे लिए अनमोल रत्न हैं...’, UAE की महिला मंत्री भी हुईं PM मोदी की मुरीद, जमकर की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरे से पहले वहां की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने उनकी जमकर तारीफ की है. उन्होंने पीएम मोदी को 'अनमोल रत्न' बताते हुए कहा कि भारत और यूएई के रिश्ते बेहद गहरे हैं और हर अमीराती नागरिक का किसी न किसी रूप में भारत से जुड़ाव है.

Image Source: X/ @mofauae
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. दुनिया के कई बड़े नेताओं ने खुलकर पीएम मोदी की तारीफ की है और उन्हें अपना करीबी बताया है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी कई मौकों पर पीएम मोदी की प्रशंसा कर चुकी हैं. अब इसी कड़ी में यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने पीएम मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें 'अनमोल रत्न' बताया है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तहत शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर यूएई में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. यात्रा से पहले यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने भारत और यूएई के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मानवीय रिश्ते इतने गहरे हैं कि हर अमीराती नागरिक का भारत से किसी न किसी रूप में जुड़ाव जरूर मिलता है.

UAE का भारत के साथ खास नाता 

Loading Ad...

यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते भारत और यूएई के मजबूत रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लगभग हर अमीराती नागरिक का किसी न किसी रूप में भारत से गहरा जुड़ाव है. रीम अल हाशिमी ने बताया कि उनके परिवार के कई सदस्य इलाज के लिए भारत जाते हैं और भारतीय जड़ी-बूटी आधारित चिकित्सा पद्धति पर काफी भरोसा करते हैं. उन्होंने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा को लेकर भारत और अमीराती समाज की सोच काफी मिलती-जुलती है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने यूएई के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, चाहे वह कपड़ों का क्षेत्र हो या मानवीय रिश्ते. रीम अल हाशिमी के मुताबिक, दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी लगातार नए अवसर पैदा कर रही है. उन्होंने कहा कि यूएई में रहने वाले करीब 45 लाख भारतीय दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बना रहे हैं और दोनों देश एक-दूसरे से सीखते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

Loading Ad...

UAE वालों के लिए क्यों अहम हैं मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा से पहले संयुक्त अरब अमीरात की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि यूएई 15 मई 2026 को पीएम मोदी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. रीम अल हाशिमी ने पीएम मोदी को भारत-यूएई दोस्ती और दीर्घकालिक साझेदारी का अहम चेहरा बताते हुए उन्हें यूएई के नेतृत्व और वहां की जनता के लिए 'अनमोल रत्न' करार दिया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच लगातार संवाद और मुलाकातें मजबूत रिश्तों का प्रतीक हैं. उन्होंने याद दिलाया कि यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद इसी साल जनवरी में भारत आए थे, जबकि युवराज फरवरी में एआई शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचे थे. रीम अल हाशिमी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और यूएई नेतृत्व के बीच नियमित मुलाकातें दोनों देशों की गहरी दोस्ती को लगातार नई मजबूती दे रही हैं.

Loading Ad...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर क्या कहा?

रीम अल हाशिमी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के कारण पैदा हुए तनाव ने पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट की स्थिति बना दी है और ऊर्जा को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. रीम अल हाशिमी के मुताबिक, इसका असर भारत समेत कई देशों के आम लोगों पर पड़ रहा है, जहां लोग घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान होने वाली बातचीत में प्रमुखता से उठाया जाएगा. साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि संयुक्त अरब अमीरात हमेशा ऊर्जा क्षेत्र में एक जिम्मेदार वैश्विक भागीदार रहा है और आगे भी रहेगा. रीम अल हाशिमी ने बताया कि यूएई ने कुछ सप्ताह पहले ओपेक से बाहर निकलने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि वह अपनी पूरी उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था. उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक आपूर्ति संकट के बीच यूएई दुनिया के लिए भरोसेमंद ऊर्जा साझेदार की भूमिका निभाना चाहता है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच देशों का अहम विदेश दौरा 15 मई 2026 से शुरू होकर 20 मई तक जारी रहेगा. इस दौरे की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात से हो रही है, जिसके बाद पीएम मोदी नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे. माना जा रहा है कि यह यात्रा भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक मंच पर देश की बढ़ती भूमिका को भी नई पहचान देगी. खास बात यह है कि दौरे की शुरुआत यूएई से होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि भारत की विदेश नीति में खाड़ी देशों, विशेषकर संयुक्त अरब अमीरात, की अहमियत लगातार बढ़ती जा रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...