Advertisement

Loading Ad...

Grammy Award 2026: आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड, भारत के लिए क्यों है बेहद खास, जानें

संगीत जगत के ऑस्कर के रूम में चर्चित ग्रैमी अवॉर्ड इस बार आध्यात्म के नाम रहा. आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने दुनिया के दिग्गज कलाकारों को पछाड़कर यह सम्मान हासिल किया.

Loading Ad...

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा (Dalai Lama) को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया है. इस अवॉर्ड को संगीत जगत के ऑस्कर के रूप में देखा गया है. इस बार ग्रैमी अवॉर्ड्स की सबसे चर्चित हस्ती दलाई लामा रहे. जिन्हें 90 साल की उम्र में ये सम्मान पाया. 

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुए 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की लिस्ट सामने आ चुकी है. दलाई लामा को पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह अवॉर्ड अपनी ऑडियो बुक 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' (Meditations: The Reflections Of His Holiness The Dalai Lama) के लिए मिला है. यह ऑडियो बुक ‘बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग’ के रुप में चुनी गई. 

ग्रैमी मिलने के बाद दलाई लामा का पहला रिएक्शन 

Loading Ad...

प्रतिष्ठित सम्मान पाने के बाद दलाई लामा के कार्यालय की ओर से प्रतिक्रिया दी गई. जिसमें कहा गया, ‘वे ग्रैमी पुरस्कार को व्यक्तिगत जीत नहीं बल्कि सार्वभौमिक जिम्मेदारी की पहचान मानते हैं. दलाई लामा ने कहा, मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं. मेरा दृढ़ विश्वास है कि शांति, करुणा, पर्यावरण की देखभाल और मानवता की एकता की समझ आठ अरब मनुष्यों के सामूहिक कल्याण के लिए आवश्यक है. मैं आभारी हूं कि ग्रैमी का यह सम्मान इन संदेशों को और अधिक व्यापक रूप से फैलाने में मदद कर सकता है.’

Loading Ad...

नोमिनेशन लिस्ट में कौन थे शामिल? 

इस कैटेगरी में आध्यात्मकि जगत के गुरु दलाई लामा ने मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियों को पीछे छोड़ दिया. इस कैटेगरी में केतनजी ब्राउन जैक्सन, ग्रैमी होस्ट ट्रेवर नूह और अन्य नामी हस्तियों को नोमिनेशन मिला था. 

Loading Ad...

ऑडियो बुक में भारतीय धुन और संगीत ने छोड़ी छाप 

दलाई लामा की ऑडियो बुक में शांति, करुणा, जीवन के सबक सुनाए गए. 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' ऑडियो बुक एक स्पोकेन-वर्ड एल्बम है. जिसमें दलाई लामा की खुद की आवाज है, ध्यान, शांति, करुणा और जीवन संदेश हैं. खास बात ये है कि इस ऑडियो बुक में भारतीय धुन और संगीत ने अपनी अलग छाप छोड़ी है. जो आध्यात्म को और गहरा करता है. इसलिए दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा जाना भारत के लिए भी बेहद खास है. दरअसल, ग्रैमी में संगीत के साथ-साथ स्पोकेन-वर्ड और स्टोरीटेलिंग को भी जगह मिलती है. 

दलाई लामा को मिल चुका है नोबेल शांति पुरस्कार 

Loading Ad...

आध्यात्म का संदेश देने वाले दलाई लामा को पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इससे पहले उन्हें दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए नोबेल पीस प्राइस भी मिल चुका है. इस बार दलाई लामा ने डिजिटल माध्यम के जरिए न केवल आध्यात्म और जीवन चक्र से जुड़े संदेशों को दुनिया तक पहुंचाया. दलाई लामा ने भागदौड़ भरी जिंदगी में ठहराव का मैसेज दिया. उस ठहराव को आध्यात्म की आवाज दी. दलाई लामा ने स्टोरीटेलिंग के जरिए शांति का ताकतवर संदेश दिया. 

यह भी पढ़ें- शराब, कॉन्सर्ट, क्लब नहीं… जेन जी को भा रही है भजन क्लबिंग, क्या है भक्ति का ये नया ट्रेंड? जिसको PM मोदी ने सराहा

दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड ऐसे समय में मिला है जब दुनिया में संघर्ष तनाव और जंग की लपटें और ऊंची हो रही है. ऐसे में दलाई लामा ने शांति का ताकतवर और प्रभावी संदेश अपने अंदाज में दिया. उन्होंने दिखाया कि दुनिया को युद्ध के मुहाने पर खड़े कर शांति स्थापित नहीं की जाती, न ही कोई सम्मान छीना जाता है. शांति के लिए प्रयास कथनी नहीं करनी में दिखने चाहिए. 

Loading Ad...

सॉन्ग ऑफ द ईयर के लिए इन्हें मिला ग्रैमी

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई बड़े नामों ने जीत हासिल की. सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड बिली ईलिश को उनके गाने 'वाइल्डफ्लावर' के लिए मिला. यह उनके भाई फिनियास के साथ सह-लेखन और प्रोडक्शन पर आधारित है. 

वहीं, के-पॉप ग्रुप से जुड़े के-पॉप डेमन हंटर्स के गाने 'गोल्डन' ने बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया का अवॉर्ड जीता. यह पहली बार है जब किसी के-पॉप एक्ट ने ग्रैमी जीता है. 

Loading Ad...

एल्बम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड बैड बनी को उनके स्पैनिश-लैंग्वेज एल्बम डेबी तिरार मास फोटोस के लिए मिला. रिकॉर्ड ऑफ द ईयर केंड्रिक लैमर और एसजेडए के गाने लूथर को मिला. सॉन्ग ऑफ द ईयर लेडी गागा के अब्राकाडाब्रा को दिया गया, जो उनकी क्रिएटिविटी और परफॉर्मेंस को दर्शाता है. 

वहीं, बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का सम्मान ब्रिटिश सिंगर ओलिविया डीन ने जीता. बेस्ट पॉप वोकल एल्बम भी लेडी गागा के मेहेम को मिला, जो उनकी पॉप स्टाइल की मजबूती दिखाता है. 

बेस्ट म्यूजिक फिल्म का अवॉर्ड किसे मिला? 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में लेडी गागा, निर्माता सर्कट और जैक एंटोनॉफ ने सबसे ज्यादा सात-सात नामांकन हासिल कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की. तीनों अलग-अलग संगीत शैलियों में काम करते हैं. इनके ठीक पीछे बैड बनी, लियोन थॉमस और सबरीना कारपेंटर हैं, जिन्हें छह-छह नामांकन मिले हैं. इसके अलावा, म्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स को बेस्ट म्यूजिक फिल्म का अवॉर्ड मिला, जिससे निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने अपना पहला ग्रैमी जीत लिया. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...