Advertisement

Loading Ad...

Iran-Israel के बीच फिर शुरू हुई भीषण जंग… भारत ने नागरिकों से तुरंत ईरान छोड़ने को कहा, जारी की एडवाइजरी

ईरान और इजरायल के बीच भीषण जंग शुरू हो गई है. ईरान ने लेबनान पर हमलों के जवाब में इजरायल पर मिसाइल अटैक किया. बढ़ते तनाव के बीच भारत ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

Source- Xinhua via IANS
Loading Ad...

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल-US के बीच सीजफायर के कुछ दिन बाद ही एक बार फिर से जंग शुरू हो गई है. रविवार की देर रात ईरान ने रविवार रात इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. इसे देखते हुए ईरान में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की एडवाइजरी जारी की है. 

जो भारतीय नागरिक ईरान में हैं उन्हें उपलब्ध परिवहन साधनों से देश से बाहर निकलने को कहा गया है. ईरान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट क‍िया, जिसमें लिखा, 
‘इलाके में हाल की घटनाओं को देखते हुए, दूतावास सभी भारतीय नागरिकों को अपनी पहले की सलाह दोहराता है कि वे ईरान की यात्रा करने से बचें. जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में हैं, उन्हें भी सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध परिवहन साधनों से देश से बाहर निकल जाएं.’

मिसाइल हमलों के बीच उड़ान पर रोक

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) के अनुसार, तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर उड़ानें निलंबित कर दी गईं हैं. ईरान के हवाई क्षेत्र का पश्चिमी भाग बंद कर द‍िया गया है. वहीं, इजरायल ने भी तेल अवीव के पूर्व में स्थित बेन गुरियन हवाई अड्डे पर नए प्रतिबंध लगाए हैं. इजरायली होम फ्रंट कमांड ने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है. 

Loading Ad...

पेट्रोकेमिकल प्लांट पर अटैक

Loading Ad...

लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले के जवाब में ईरान ने रविवार रात से इजरायल के कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. जवाबी कार्रवाई में ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया. ईरानी मीडिया के अनुसार, इससे प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है.

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बयान में पुष्टि की कि उसने इजरायल के रमत डेविड एयरबेस को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है. यह हमला उसने इजरायल की ओर से लेबनान में 'बड़े पैमाने पर किए गए अपराधों' के जवाब में किया है. 

Loading Ad...

इजरायल ने ईरान के हमलों का दिया जवाब

दूसरी ओर इजरायल ने सोमवार तड़के पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले किए. ईरान की मिसाइल बौछारों के बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया कि इजरायली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. 

यह भी पढ़ें

तेहरान अग्निशमन विभाग के हवाले से आईआरएनए ने बताया कि पश्चिमी तेहरान के निवासियों ने सोमवार तड़के 4:43 बजे और 4:45 बजे दो धमाकों की आवाजें सुनीं. हालांकि, शहर के किसी भी शहरी क्षेत्र में विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...