Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'भूल से भी न करें भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की यात्रा, जमानत भी नहीं मिलेगी...', चीन ने अपने देश के नागरिकों को चेताया

नेपाल में चीनी दूतावास की तरफ से इस महीने में तीसरी बार अपने देश के नागरिकों को चेतावनी जारी की गई. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जो भी चीनी नागरिक सीमावर्ती क्षेत्रों में यात्रा कर रहे हैं. उन्हें कई मामलों में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है, सिर्फ भारत और नेपाल के लोग अपने प्रूफ को दिखाकर एक दूसरे देशों की यात्रा कर सकते हैं. लेकिन विदेशी नागरिकों के लिए यह नियम लागू नहीं होता है.

Loading Ad...

चीन ने अपने देश के नागरिकों को चेताया है, उसने कहा है कि गलती से भी भारत की यात्रा न करें. नेपाल में चीनी दूतावास की तरफ से जारी बयान में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से यात्रा न करने की चेतावनी जारी की गई है. हाल ही में भारत ने नेपाल सीमा से अवैध रूप से चीनी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब 29 मई को भारत नेपाल-सीमा पर फोटो क्लिक करने व वीडियो बनाने के चक्कर में 2 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. उसके बाद से नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है. 

'भूल से भी न करें भारत की यात्रा'

नेपाल में चीनी दूतावास की तरफ से इस महीने में तीसरी बार अपने देश के नागरिकों को चेतावनी जारी की गई. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जो भी चीनी नागरिक सीमावर्ती क्षेत्रों में यात्रा कर रहे हैं. उन्हें कई मामलों में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है, सिर्फ भारत और नेपाल के लोग अपने प्रूफ को दिखाकर एक दूसरे देशों की यात्रा कर सकते हैं. लेकिन विदेशी नागरिकों के लिए यह नियम लागू नहीं होता है. चीन के नागरिक भारत की यात्रा नहीं कर सकते हैं. अगर उनके पास वैध भारतीय वीजा है, तभी वह जा सकते हैं. 

'अवैध यात्रा पर पकड़े जाने पर होगी कड़ी सजा'

एक सरकारी चीनी पोर्टल के मुताबिक, भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है. अगर कोई व्यक्ति अनजाने में घुस जाता है, तो उसे गिरफ्तार कर 2 या 8 साल के लिए जेल में डाला जा सकता है.इसके अलावा भारी जुर्माना भी ठोका जा सकता है. ऐसे मामले में जमानत का कोई प्रावधान नहीं है. 

Loading Ad...

सेल्फी-वीडियो के चक्कर में 2 चीनी नागरिक गिरफ्तार 

बता दें कि 29 मई को बिहार में भारत-नेपाल की सीमा पर दो चीनी नागरिकों को फोटो व वीडियो बनाने के चक्कर में गिरफ्तार किया गया था. दोनों के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था. इसके अलावा रक्सौल में भी 4 चीनी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में घुसने पर गिरफ्तार किया गया था. इन सभी के पास भी कोई भी अवैध दस्तावेज नहीं था. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त तलाशी अभियान जारी 

मई के महीने नेपाल सीमा के जरिए कई चीनी नागरिकों द्वारा भारत में घुसने की कोशिश की गई, लेकिन सीमा पर कड़ा सुरक्षा पहरा होने की वजह से सभी को गिरफ्तार किया गया. इन घटनाओं के बाद दोनों देशों की सीमा पर संयुक्त तलाशी अभियान और गश्त चलाया जा रहा है. वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह भी खबर आई है कि कई पाकिस्तानी आतंकी नेपाल में छुपे हुए हैं, जो भारत में घुसने का प्लान बना रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर है. किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत एक्शन हो रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...