Advertisement

Loading Ad...

'प्रिय मित्र नरेंद्र...', G7 से PM मोदी को विदाई देते हुए मैक्रों ने 'हिंदी' में कही दिल छू लेने वाली बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता का एक और उदाहरण फ्रांस में देखने को मिला. G7 शिखर सम्मेलन के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को गले लगाकर विदाई दी और सोशल मीडिया पर हिंदी में वीडियो साझा कर भारत-फ्रांस की दोस्ती को खास अंदाज में रेखांकित किया.

Image Source: X/ @EmmanuelMacron
Loading Ad...

देश की राजनीति में भले ही विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी करते हों, लेकिन वैश्विक स्तर पर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. आज पीएम मोदी किसी भी देश में जाते हैं तो न केवल वहां के राष्ट्राध्यक्ष उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं, बल्कि भारत के साथ अपने संबंधों को और अधिक मज़बूत बनाने की इच्छा भी जताते हैं. यही नए और बदलते भारत की पहचान बन चुकी है.

इसी का ताजा उदाहरण फ्रांस में देखने को मिला, जहां हाल ही में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन का समापन हुआ. सम्मेलन के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना हो रहे थे, तब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें गले लगाकर गर्मजोशी से विदाई दी. इतना ही नहीं, सबसे खास बात यह रही कि मैक्रों ने सोशल मीडिया पर हिंदी में एक वीडियो साझा कर पीएम मोदी को विदाई दी, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

मैक्रों ने हिंदी में क्या कहा?

Loading Ad...

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने सोशल मीडिया के एक्स एकाउंट बकायदे वीडियो शेयर करते हुए हिंदी में कहा कि प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी है, नीस दौरे के लिए स्वागत करते हुए. फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे. इसके आगे उन्होंने अंग्रेज़ी भाषा में कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैंने हिंदी सही तरीके से बोली. आपकी इस यात्रा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. हमारी दोस्ती के लिए शुक्रिया. आपका ये दौरा बेहद कामयाब रहा. फ्रांस आपसे प्यार करता है. हम फरवरी में आपसे फिर से मिलने के लिए उत्सुक हैं. 

Loading Ad...

मैक्रों ने PM मोदी से किया वादा 

Loading Ad...

इससे पहले उन्होंने मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरे के लिए आभार जताते हैं. मैक्रों की इन बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब आपको भी अपना वादा पूरा करना है और भारत अच्छे से समय लेकर आना है. इस पर मैक्रों कहते हैं कि मैने जो वादा किया है उसे निभाऊँगा और अगले साल फरवरी में जरूर भारत आएंगे.

PM मोदी को मैक्रों ने दी थी बधाई

Loading Ad...

इससे पहले भी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि की सराहना कर चुके हैं। वर्ष 2026 में आयोजित 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मैक्रों ने पीएम मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने कहा था कि यह उपलब्धि न केवल मोदी के नेतृत्व कौशल को दर्शाती है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और जनता के विश्वास का भी प्रतीक है. मैक्रों ने अपने संबोधन में कहा कि यह रिकॉर्ड प्रधानमंत्री के संकल्प, भारत की शक्ति और देश की उल्लेखनीय प्रगति को प्रदर्शित करता है. जानकारी देते चलें कि 10 जून 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था. इसके साथ ही उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. नेहरू ने यह कार्यकाल 1952 से 1964 के बीच पूरा किया था.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का यह विशेष अंदाज़ भारत और फ्रांस के बीच गहरे होते रिश्तों की एक और झलक माना जा रहा है. हिंदी में दिया गया उनका संदेश और पीएम मोदी के प्रति दिखाई गई आत्मीयता इस बात का संकेत है कि दोनों देशों की मित्रता लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...