Advertisement

Loading Ad...

'चलो भाई, बिस्तर पर सोने चलते हैं...', ट्रंप ने भरे मंच से महिला मुस्लिम सांसद इल्हान उमर का उड़ाया मजाक, बयान पर छिड़ी नई बहस

ट्रंप की टिप्पणी पुराने विवाद से जुड़ी है, जिसमें इल्हान उमर पर भाई से शादी के आरोप लगाए जाते रहे हैं. रैली में ‘ब्रदर’ शब्द पर जोर देकर उन्होंने उसी मुद्दे को उठाया. इसके बाद ट्रंप ने सोमालिया और उमर दोनों पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणियां कीं और उनके बयानों पर सवाल उठाए.

Image Source: IANS
Loading Ad...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने न तो ईरान के साथ युद्ध और न ही व्यापार नीति पर कोई टिप्पणी की, बल्कि अमेरिकी मुस्लिम सांसद इल्हान उमर के बोलने के तरीके यानी एक्सेंट की नकल उतारी. इस घटना के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. इतना ही नहीं, ट्रंप ने एक बार फिर इल्हान उमर पर अपने भाई से शादी करने का आरोप भी दोहराया. 

मंच से ट्रंप ने उड़ाया मुस्लिम सांसद का मजाक 

फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान भाषण देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने इल्हान उमर का जिक्र करते हुए उनकी नागरिकता और अमेरिका आने के तरीके पर सवाल खड़े किए. उन्होंने मंच से एक पुरानी और विवादित अफवाह को दोहराते हुए दावा किया कि इल्हान उमर ने अपने ही भाई से शादी की, जिसे उन्होंने गैरकानूनी बताया. ट्रंप ने इसी कथित आरोप का मजाक उड़ाते हुए एक काल्पनिक बातचीत की नकल भी की. ट्रंप ने कहा 'डार्लिंग, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. गुडनाइट, भाई. चलो बेड पर सोने चलते हैं.' जिससे सभा में मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई. यहीं पर वह नहीं रुके और उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए इल्हान उमर को लेकर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. उनके इस बयान के बाद रैली में माहौल गरमा गया और एक नया विवाद खड़ा हो गया.

Loading Ad...

इल्हान उमर ने किया पलटवार 

Loading Ad...

ट्रंप के इस बयान के बाद इल्हान उमर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अगर यह बेतुकी बकवास किसी अपराधी की तरफ से न आ रही होती, जिस पर 34 गंभीर अपराधों के आरोप हैं, बलात्कार का दोषी ठहराया गया है और जिस पर बाल यौन शोषण का आरोप है, तो गुस्सा आना लाज़मी होता। मुझे अब भी समझ नहीं आता कि कोई जानबूझकर खुद को इस तरह अपमानित कैसे कर सकता है, लेकिन देखिए हम यहीं हैं. वैसे, बाल यौन शोषण संरक्षण पार्टी को अपने बचाव के लिए कोई नई सामग्री ढूंढनी चाहिए.'

क्या है पूरा विवाद?

Loading Ad...

ट्रंप की इस टिप्पणी की जड़ें एक पुराने विवाद से जुड़ी हैं. दरअसल, रूढ़िवादी वर्ग के कुछ लोग लंबे समय से यह आरोप लगाते रहे हैं कि इल्हान उमर ने अपने ही भाई से विवाह किया था. फ्लोरिडा रैली में ट्रंप द्वारा उनके एक्सेंट की नकल करते हुए खास तौर पर ‘ब्रदर’ शब्द पर जोर देना इसी विवादित दावे की ओर इशारा माना जा रहा है.

ट्रंप ने सोमालिया को भी लिया निशाने पर 

इसके बाद ट्रंप ने इल्हान उमर के साथ-साथ उनके मूल देश सोमालिया को भी निशाने पर लिया. उन्होंने व्यंग्य करते हुए पहले सोमालिया को ‘खूबसूरत’ बताया, लेकिन तुरंत ही वहां की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में न मजबूत सरकार है और न ही सुरक्षा व्यवस्था, जबकि गरीबी और अपराध हावी हैं. इल्हान उमर पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे ऐसे देश से आती हैं जिसकी स्थिति बेहद खराब है, और फिर भी अमेरिका आकर यहां की व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं. उन्होंने उमर को पाखंडी बताते हुए उनके बयानों पर नाराजगी जताई और यहां तक कहा कि उन्हें देश से बाहर कर देना चाहिए.

Loading Ad...

संपत्ति विवाद पर ट्रंप का हमला

ट्रंप ने अपने संबोधन में एक कथित मामले का हवाला देते हुए दावा किया कि बीते महीने इल्हान उमर ने अपनी संपत्ति करीब 38 मिलियन डॉलर बताई थी. उन्होंने आगे कहा कि जब इस पर जांच शुरू हुई तो उनकी घोषित संपत्ति अचानक घटकर 80 हजार डॉलर से भी कम रह गई, जिसे उमर ने लेखा-जोखा की गलती बताया. भाषण के अंत में ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे लोगों का पूरा राजनीतिक जीवन ही कथित तौर पर गड़बड़ियों और विवादों से जुड़ा होता है. उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिकी राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. ट्रंप की टिप्पणियों को लेकर आलोचना तेज होने की संभावना है, वहीं यह मामला राजनीतिक बहस को और गरमा सकता है. अब देखना होगा कि इस पर इल्हान उमर या अन्य नेताओं की क्या प्रतिक्रिया आती है और यह मुद्दा आगे किस दिशा में बढ़ता है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...