Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पुलिस से झड़प, लूटपाट… इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग,  महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन

इटली में महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन नहीं थमे हैं. कई जगह पुलिस से झड़प की घटना सामने आई हैं. इस बीच इटली में प्रदर्शन से जुड़े कानूनों में सख्ती की गई है.

Image Source- IANS
Loading Ad...

इटली में प्रदर्शन और व‍िरोध की आग अभी शांत नहीं हुई है. शन‍िवार शाम को भी कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें भी हुईं. इटली के मीडिया के अनुसार, शन‍िवार शाम भी कई शहरों में बढ़ती महंगाई, सैन्य विस्तार और रक्षा खर्च बढ़ाने के खिलाफ लोगों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए.
 
बोलोग्ना में कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ. इटली के अखबार 'कोरिएरे डेला सेरा' के मुताबिक, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मदद के लिए 17 कॉल मिलीं. इनमें से छह लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाना पड़ा.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प

एएनएसए समाचार एजेंसी के अनुसार, रोम में शनिवार दोपहर प्रदर्शनकारी पियाजा डेला रिपब्लिका से युद्ध-विरोधी मार्च के लिए निकले. शाम को शहर के केंद्र में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें शुरू हो गईं. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया.

Loading Ad...

ट्यूरिन में भी शनिवार शाम प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ. यहां लोगों का मुख्य विरोध बढ़ते सैन्य खर्च और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर था. कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पटाखे और बोतलें फेंकीं, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी. 

Loading Ad...

पिछले हफ्ते के अंत में हुए प्रदर्शनों के दौरान, खासकर मिलान में, हालात हिंसक हो गए थे और लूटपाट की घटनाएं भी सामने आई थीं. इसके बाद इटली के गृह मंत्री माटेओ पियान्टेदोसी ने पूरे देश में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया. खास तौर पर उन बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ाई गई, जहां सबसे ज्यादा रैलियां होने की उम्मीद थी. 

PM जॉर्जिया मेलोनी ने क्या कहा?

Loading Ad...

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हिंसा की निंदा की. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वालों और आम लोगों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें- किम जोंग उन की बड़ी तैयारी, मिलिट्री यूनिट्स को बनाएंगे सबसे ताकतवर, सैन्य कमांडरों के साथ की मीटिंग

उन्होंने कहा, हर किसी की सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए. चाहे वे लोग हों जो शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहते हैं, काम पर जाने वाले लोग हों या वे नागरिक जो अपने शहरों में बिना डर के रहना चाहते हैं. मेलोनी ने कहा कि उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए जो केवल टकराव और हिंसा फैलाना चाहते हैं. 

Loading Ad...

इटली में क्यों हो रहे प्रदर्शन

इटली में भी फ्रांस की तर्ज पर ही महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. यहां महंगाई और युद्घों के प्रभाव और खर्चों के चलते आम नागरिकों में रोष है. उग्र विरोध के बाद इटली में प्रदर्शन संबंधी कानून सख्त हो गए. आरोपियों के पांच साल तक की सजा का प्रावधान है. 

यह भी पढ़ें

With IANS Input

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...