Advertisement

Loading Ad...

सीजफायर का हो रहा उल्लंघन! यूरोपीय देशों ने लेबनान में इजरायली हमलों को बताया गलत, जानें किसने क्या कहा

यूरोपीय देशों ने लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा करते हुए इसे गलत ठहराया है, जिससे क्षेत्र में तत्काल सीजफायर की संभावनाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

Image Source: IANS
Loading Ad...

लेबनान में इजरायल के ताबड़तोड़ हमले की यूरोपीय देशों ने आलोचना की है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि ये सीजफायर नियमों का 'अपमान' है तो ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर ने इसे पूरी तरह से गलत बताया. ईयू (EU) की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास ने हिज्बुल्लाह को हथियार रखने की नसीहत देते हुए इजरायली कार्रवाई को भी गैर जरूरी बताया है.

EU के शीर्ष राजनयिक ने क्या कहा?

ईयू (EU) की शीर्ष राजनयिक काजा कलास ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर समझौता लेबनान तक भी लागू होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समर्थित लेबनानी आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह को अपने हथियार डाल देने चाहिए.

Loading Ad...

लेबनान पर इजरायली हमले की निंदा

Loading Ad...

एक्स पोस्ट में लिखा, "हिज्बुल्लाह ने लेबनान को युद्ध में घसीटा, लेकिन खुद की रक्षा करने के इजरायल के अधिकार से इस तरह की भारी तबाही मचाने को सही नहीं ठहराया जा सकता”. उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारी दबाव पड़ रहा है. ईरान के साथ हुआ यह समझौता लेबनान तक भी लागू होना चाहिए.

इजरायली हमला सीजफायर का उल्लंघन

Loading Ad...

उन्होंने इजरायल के 'आत्मरक्षा' दावे पर सवाल उठाते हुए कहा, "बुधवार रात इजरायल के हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए, जिससे यह तर्क देना मुश्किल हो जाता है कि इस तरह की सख्त कार्रवाइयां 'आत्मरक्षा' के दायरे में आती हैं”.

फ्रांस के विदेश मंत्री ने भी की निंदा

वहीं, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरो ने लेबनान पर हो रहे हमले को स्वीकार करने योग्य नहीं माना. उन्होंने कहा है कि इससे अमेरिका-ईरान के बीच हुआ अस्थायी सीजफायर कमजोर पड़ रहा है.

Loading Ad...

ब्रिटेन ने भी पूर्ण सीजफायर का किया समर्थन

ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने भी इजरायली हमलों को तर्कसंगत नहीं माना और लेबनान को सीजफायर में शामिल करने की मांग उठाई.

जॉर्जिया मेलोनी ने इजरायली हमले को बताया युद्धविराम का ‘अपमान’

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि इजरायल ने 2 हफ्तों के संघर्ष विराम नियमों का 'अपमान' किया है. हालात बेहद खराब हैं और ये “नो पॉइंट ऑफ रिटर्न” के करीब पहुंच चुके हैं. फिर भी अब जो शांति की संभावना है, उसे दृढ़ता से आगे बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने अपनी संसद से कहा कि इटली ऐसे किसी भी संघर्ष विराम नियमों के उल्लंघन की आलोचना करता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...