Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

क्वेटा में BLA का बड़ा आत्मघाती हमला...ट्रेन को बनाया निशाना, 23 की मौत से दहला पाकिस्तान

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बड़ा बम धमाका हुआ है. फ्रंटियर कोर हेडक्वार्टर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट में 23 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. धमाका इतना भीषण था कि ट्रेन की बोगी के परखच्चे उड़ गए और आसपास आग लग गई.

Image Source: ANI
Loading Ad...

पाकिस्तान का क्वेटा एक बार फिर बड़े धमाके से दहल उठा. रविवार को हुए इस भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि ट्रेन की एक बोगी के परखच्चे उड़ गए और आसपास खड़े कई वाहनों में आग लग गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

रेलवे ट्रैक के पास हुआ बड़ा विस्फोट

जानकारी के मुताबिक यह धमाका क्वेटा के मन फाटक इलाके में फ्रंटियर कोर हेडक्वार्टर के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ. उस समय एक ट्रेन कैंट इलाके से गुजर रही थी. अचानक हुए धमाके के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया. हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके को घेरकर जांच में जुट गई हैं. शुरुआती जांच में इसे आत्मघाती हमला माना जा रहा है.

Loading Ad...

BLA ने ली हमले की ज़िम्मेदारी

Loading Ad...

धमाके के तुरंत बाद प्रतिबंधित बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि यह एक 'फिदायीन,' यानी आत्मघाती हमला था, जिसका निशाना पाकिस्तानी सैन्यकर्मी थे. अपने बयान में बीएलए ने कहा कि उसकी मजीद ब्रिगेड, जिसे समूह की आत्मघाती इकाई बताया जाता है, ने एक 'बहुत ही सुनियोजित' हमला किया. इस हमले में कथित तौर पर क्वेटा कैंट से सैन्यकर्मियों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाया गया. बीएलए ने कहा, 'आज (24 मई) सुबह, बलोच लिबरेशन आर्मी की फिदायीन इकाई मजीद ब्रिगेड ने क्वेटा कैंट से सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन को एक अत्यंत संगठित फिदायीन हमले में निशाना बनाया. बलोच लिबरेशन आर्मी इस ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करती है. ऑपरेशन से संबंधित विस्तृत जानकारी, तथा दुश्मन को हुए भौतिक और मानवीय नुकसान का विवरण जल्द ही एक आधिकारिक बयान में मीडिया को जारी किया जाएगा.'

हाल ही में क्वेटा पहुंचे थे आसिम मुनीर

Loading Ad...

इस धमाके की टाइमिंग ने पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है. दरअसल कुछ ही दिन पहले पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने क्वेटा का दौरा किया था. उन्होंने बलूचिस्तान में तैनात अधिकारियों और सैनिकों से मुलाकात की थी. साथ ही क्वेटा स्थित कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में छात्र अधिकारियों और फैकल्टी को संबोधित भी किया था. पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, आसिम मुनीर ने अपने दौरे के दौरान बलूचिस्तान के मौजूदा सुरक्षा हालात पर चर्चा की थी और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही थी.

उग्रवादियों के खिलाफ अभियान के बाद बढ़ा तनाव

हाल के दिनों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में कई बड़े ऑपरेशन चलाए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 35 उग्रवादियों को मार गिराया और तीन बड़े कमांडरों को गिरफ्तार किया था. बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार, यह अभियान क्वेटा के बाहरी इलाके मंगला जरघून गार में कई दिनों तक चला था. अब माना जा रहा है कि क्वेटा में हुआ यह आत्मघाती हमला उसी सैन्य अभियान के जवाब में किया गया है. हालांकि अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल से जांच कर रही हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि क्वेटा में हुए इस हमले ने एक बार फिर पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बलूचिस्तान लंबे समय से उग्रवादी गतिविधियों और हिंसक घटनाओं का केंद्र रहा है. ऐसे में यह धमाका सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लिए बड़ा सुरक्षा संदेश भी माना जा रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...