Advertisement
भारत-बांग्लादेश की दोस्ती का नया अध्याय- रक्षा संबंधों में सुधार पर लगी मुहर, जानिए दोनों देशों के अधिकारियों के बीच क्या हुई चर्चा
India-Bangladesh Relations: भारत और बांग्लादेश ने अपने रक्षा संबंधों को नई ऊर्जा देने और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए अहम चर्चा की है.
Advertisement
बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने ढाका में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. ए.के.एम. शमसुल इस्लाम से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-बांग्लादेश के संबंधों को लगातार बेहतर बनाने की अहमियत पर जोर दिया.
भारत-बांग्लादेश की बीच रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों ने भारत और बांग्लादेश के बीच सुरक्षा और रक्षा सहयोग की समीक्षा की. इसमें द्विपक्षीय परामर्श तंत्र, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण पहल और दोनों देशों के रक्षा संस्थानों के बीच सहयोग जैसे पहलुओं पर चर्चा की गई. साथ ही, रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर भी विचार किया गया.
Advertisement
भारतीय उच्चायोग ने क्या कहा?
Advertisement
भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि दोनों पक्षों ने भारत-बांग्लादेश संबंधों को निरंतर मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान साझा बलिदानों से बने अटूट रिश्तों को भी दोहराया.
क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर बनी सहमति
Advertisement
दोनों पक्षों ने अपने व्यापक द्विपक्षीय संबंधों के एक अहम हिस्से के रूप में रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. साथ ही, साझा सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति बनी.
एस. जयशंकर और खलीलुर रहमान की द्विपक्षीय वार्ता
भारतीय उच्चायुक्त ने बांग्लादेश सरकार के साथ आपसी हित और पारस्परिक लाभ के आधार पर बहुआयामी सहयोग को और आगे बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता भी दोहराई. इसी बीच, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को नई दिल्ली में बांग्लादेश के अपने समकक्ष खलीलुर रहमान और उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं को मजबूत करने पर चर्चा की, साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.
Advertisement
विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “आज दोपहर बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान और उनके प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी कर खुशी हुई. हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और सशक्त बनाने पर चर्चा की और क्षेत्रीय व वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए. हम आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए”.
BNP सरकार के मंत्री का पहला भारत दौरा
Advertisement
खलीलुर रहमान मंगलवार को एक "गुडविल विजिट" पर नई दिल्ली पहुंचे. ढाका ने जोर दिया कि भविष्य में दोनों देशों के बीच सहयोग के क्षेत्रों को और ज्यादा प्रोडक्टिव और सतत विकास के स्तर तक ले जाने के लिए यह एक "महत्वपूर्ण नींव" बनने की उम्मीद है. यह यात्रा इसलिए अहम है क्योंकि फरवरी में बीएनपी की सरकार बनने के बाद किसी बांग्लादेशी मंत्री का यह पहला भारत दौरा है. इससे भारत और बांग्लादेश के संबंधों में बदलाव का संकेत मिलता है.
मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में बिगड़े थे आपसी रिश्ते
यह भी पढ़ें
आपको बता दें कि मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के 18 महीने के कार्यकाल के दौरान हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते हिंसक हमलों और भारत विरोधी बयानों के कारण दोनों देशों के संबधों में तनाव आ गया था.